आगरा

राजीव डागा का तन अमेरिका में लेकिन मन आगरा में, दिव्यांगों की सेवा करने आए

-व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, कान की मशीन वितरित, आज भी बाँटे जाएंगे -सेवा के महाकुंभ में जैन दादाबाड़ी शाहगंज में आज भी विकलांगों को उपकरण वितरित किए जाएंगे
3 min read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 10:33 AM IST
Ashok jain CA
Ashok jain CA

आगरा। चेहरे पर सुकून, मन में आत्मविश्वास कि अब हमें किसी के सहारे नहीं चलना पड़ेगा। यह नजारा दिखा दिव्यांग भाई-बहनों। उन्हें जैन दादाबाड़ी शाहगंज में शुक्रवार को व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, बेंत, कैलिपर्स कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर के साथ-साथ कान से सुनने की मशीन उनकी आवश्यकता अनुसार वितरित की गई थी। वह अपने आप में फूले नहीं समा रहे थे। उनके दिल से दुआएं निकल रही थी आयोजकों के लिए।

यह भी पढ़ें

समाज को ही अर्पण करें

अमेरिका से आए अप्रवासी भारतीय राजीव डागा इसके मुख्य आयोजक हैं। उन्होंने कहा कि जन्म भूमि की सेवा करने से जो आनंद की अनुभूति हो रही है वह किसी में नहीं। डागा ने कहा कि सेवा की महक से दिल बाग-बाग हो उठा। यहां आकर दिव्यांग भाई-बहनों की दुआओं की बौछार से मन सराबोर हो गया है। आगे भी प्रयास करूंगा कि यहां आकर सेवा करता रहूं। डागा ने कहा कि आगरा उनकी जन्मभूमि है वह आज अमेरिका में जरूर बस गए हैं लेकिन उनका दिल आज भी आगरा में बसता है। इसीलिए वह सुदूर आगरा के दिव्यांग भाई बहनों की सेवा करने आए हैं। उन्होंने कहा कि जो कुछ आज हमें मिला है वह समाज से ही मिला है। अतः हमारा दायित्व बनता है कि हम समाज को ही अर्पण करें। उन्होंने संतोष मेमोरियल ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की।

यह भी पढ़ें

अशोक जैन सीए बना रहे कीर्तिमान

साध्वी दुय यशाश्री जी व कौमुदी श्री जी ने मंगलाचरण से उपस्थित जनसमूह के मंगल की कामना की। दिव्यांग मेले का शुभारंभ आगरा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा की सेवा के इस मन्दिर में आकर मन को असीम शांति का अनुभव हुआ है। सेवा का यह उत्कृष्ट कार्य अपने आप में अद्वितीय है इस तरह के कार्यक्रम शायद ही पूर्व में आगरा शहर में हुए हैं और मैं तो कहूंगा कि अशोक जैन सीए नित्य नए कीर्तिमान बनाते हैं और स्वयं ही उनको तोड़कर नया बनाते हैं।

यह भी पढ़ें

उपकरणों का सदुपयोग करें
सेवा प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने कहा कि नर सेवा ही सच्ची सेवा है, इसको चरितार्थ करते हुए अशोक जैन सीए और उनकी टीम ने एक नया इतिहास रचा है। मुझे इनके साथ काफी लंबे समय से जुड़ने का मौका मिला इनके सभी कार्य एक से एक अद्भुत होते हैं। उन्होंने सभी विकलांग भाई बहनों को बधाई देते हुए कहा कि वह जो उपकरण मिले हैं उनको सदुपयोग में लाएं।

यह भी पढ़ें

फिर से शिविर लगाने पर विचार
श्री महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के प्रभारी सुरेश मेहरा ने कहा कि यूं तो शिविर काफी लगाए पर यहां आगरा शहर में शिविर लगाकर कई सारे नए अनुभव हुए हैं जिनमें से एक है कि यहां आए दिव्यांग भाई-बहनों द्वारा भी अनुशासित होकर अपने उपकरण लिए जाना किसी प्रकार की अव्यवस्था ना फैलाना यह बहुत ही अच्छा यहां के लोगों की मानसिकता का ***** है। उन्होंने कहा कि अशोक जैन सीए और उनकी टीम के द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है। आगरा शहर में उन्हें इस प्रकार के शिविर पुन लगाने का विचार किया जाएगा।

आज भी उठाएं लाभ
प्रमुख समाजसेवी अशोक जैन सीए ने कहा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा की जो अनुभूति इस शिविर में हुई है वह अपने आप में अलग ही तरह की है। पूरा परिवार अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि समिति के माध्यम से हमें भी सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने सभी से अपील की है कि वह एक बार कल 11 जनवरी को सुबह प्रातः 11:30 बजे तक जैन दादाबाड़ी शाहगंज में एक बार अवश्य पधारें। निश्चित इसमें शहर वासियों का योगदान भी सराहनीय है।

सेवा की

अप्रवासी भारतीय नीता डागा ने दिव्यांग भाई-बहनों से उनके हालचाल जाने व उनकी सेवा सुश्रुषा की। संचालन संदेश जैन ने किया। धन्यवाद। संतोष मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन राजकुमार जैन ने ज्ञापित किया। उपस्थित लोगों में प्रमुख रुप से डॉक्टर सुनील शर्मा, नीरज जैन, विजय सेठिया, कमल चंद जैन, सुनील कुमार जैन, हेमंत भोजवानी, श्याम भोजवानी, आशीष जैन, ध्रुव जैन, महेंद्र जैन, सुशील जैन, जयरामदास, प्रशांत मिश्र, सुदर्शन दुआ, राकेश चौहान, विमल जैन, सुनील जैन, डॉक्टर विभशू जैन, अतिन बेद, पदमा सकलेचा, आशा बोहरा, ममता जैन, कविता जैन, संगीता सकलेचा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। दादा जिन कुशल सूरी गुरुदेव की पूजा विजय सेठिया व नीलिमा सेठिया परिवार की ओर से आयोजित की गई

Published on: