गौरतलब है कि दिसम्बर 2018 में कालीचरण मथुरा के चौमुंहा में पंचतत्व में विलीन हुए थे। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने शहीद के सम्मान में उनके पैतृक गांव पहुंचे थे और शहीद स्मारक और गांव के बाहर गेट बनवाने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक ये घोषणा पूरी नहीं हुई। शुक्रवार को शहीद के स्मारक और गांव के बाहर गेट लगवाने की मांग को लेकर परिजन व अन्य लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्मारक स्थल के पास डालवघर बनने से लोग आहत थे। मांग थी कि जल्द से जल्द यहां स्मारक बनाया जाए। बता दें कि कालीचरण अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा अरुण आठ वर्ष का का है जबकि एक बेटा और बेटी उससे छोटे हैं।