आगरा जयपुर हाइवे पर स्थित कस्बा मिढाकुर में तीन साल से गड्ढे नहीं भरे गए हैं
आगरा। आगरा जयपुर हाइवे पर स्थित कस्बा मिढाकुर में तीन साल से गड्ढे नहीं भरे गए हैं। झमाझम बारिश के बाद उनमें पानी भर गया है। इससे कई गांवों को जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
यहां हुआ जलभराव
विकास खंड बिचपुरी के कस्बा मिढाकुर से मैन चौराहे से कस्बे की मुस्लिम बस्ती, नगला गुजरा, नगला भालरा, गडसानी, गढ़ी गुलजारी को जाने वाले रास्ते में चार फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिसमें हाल ही में हुई बारिश का पानी भर गया है। जिसके कारण यह रास्ता बंद हो गया है। क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीें व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। स्कूल जाने बच्चों को भी परेशानी होती है। कई बार बच्चे गड्ढों में गिर जाते हैं।
मिढ़ाकुर में नहीं आती हैं विधायिका
इससे क्षेत्रीय लोगों में शासन और प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। यहीं के रहने वाले शुभम चौधरी ने बताया कि ग्राम प्रधानपति से कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रधानपति ने कोई ध्यान नहीं दिया है। ऐसे में हम अपनी समस्या किसे बताएं?
नहीं उठा जनप्रतिनिधियो का फोन
वहीं क्षेत्रीय लोगों ने शानिवार को प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन गड्ढों को भरा जाए। जिससे कई सालो से चली आ रही समस्या से निजात मिल सके।