निर्भय कांड के दोषी
16 दिसंबर, साल 2012 में राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया कांड के दोषियों को देने फांसी की प्रक्रिया तेज हो गई है। हालांकि एक दोषी विनय शर्मा की दो याचिकाएं राष्ट्रपति के पास लंबित हैं, वहीं दोषी अक्षय कुमार की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 17 दिसंबर को सुनवाई होनी है। बता दें कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी थी। उससे पहले 5 मई, साल 2017 को इस मामले की सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने चारों दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी थी।