ये है घटना
ये घटना दो दिसंबर को थाना सिकंदरा क्षेत्र के नील फ्लोरेंस अपार्टमेंट की है। यहां अमेरिकन इंस्टीट्यूट के रीजनल डायरेक्टर अमित राघव परिवार के साथ रहते हैं। अमित राघव ने बताया कि दो दिसंबर की रात वे संस्थान से लौटकर घर आए थे। गार्ड रूम के पास वे लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां नशे की हालत में पवनजीत चौधरी, संजीव, रामचंद्र सिंह राना आए। उनके साथ गाली गलौज कर दी। जब अमित राघव ने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सरिया, लाठी डंडों से इतनी बुरी तरह अमित राघव को पीटा गया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। इतना ही नहीं, अमित राघव की आंख पर भी प्रहार किया गया, जिसके चलते वे अब सही से देख भी नहीं पा रहे हैं।