आगरा

सिपाही की प्रेमिका ने उड़ाए थानेदार के होश

सिपाही पर शोषण का आरोप लगाकर किया जमकर हंगामा
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2017, 12:23 PM IST
up police constable, molestation, up police condtable moested young girl, agra police constable, etmaudola police, up police, agra police, thana etmaudola, sipahi, up police sipahi
demo picture

आगरा। सिपाही पर युवती ने आरोप लगाए कि शादी करने का वादा कर उसके साथ शोषण किया गया। थाने पहुंची युवती ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती कार्रवाई की मांग करने पर अड़ी रही। मामला थाना एत्माउद्दौला का है।


किराए पर कमरा लेकर रहता है सिपाही
युवती ने बताया कि थाना एत्माउद्दौला में तैनात सिपाही थाने के ठीक सामने किराए पर कमरा लेकर रहता है। कई साल से उसके प्रेम संबंध एक चल रहे थे। पिछले दिनों सिपाही ने शादी तय कर ली। जब इसकी भनक युवती को लगी, तो सिपाही के घर पहुंच गई और वहां जमकर हंगामा करने लगी। सिपाही युवती से शादी करने के लिए तैयार नहीं था। सिपाही थाना पहुंच गया। यहां युवती के घरवाले भी वहां पहुंच गए। युवती ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाए कि सिपाही ने शादी का वादा किया था कि उसके साथ शादी करेगा। उसके साथ शोषण कर रहा था। लेकिन, अब किसी और से शादी कर रहा है। थाने पर पंचायत भी हुई। लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला और युवती उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात बोलकर वहां से चली गई। सिपाही युवती से शादी करने के लिए तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली आगरा हाईवे पर भीषण हादसे में चार की दर्दनाक मौत

अन्य सिपाही पर लगे शारीरिक शोषण के आरोप
एक अन्य सिपाही पर भी एक युवती ने शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में तैनात रहा सिपाही पुलिस की विशेष टीम में तैनात है। टेढ़ी बगिया निवासी युवती ने आरोप लगाए हैं कि सिपाही ने उसका शारीरिक शोषण किया। अब उसके साथ बातचीत करना भी बंद कर दिया है। दो दिन पहले युवती के लगाए आरोप पर पुलिस ने सफाई दी कि युवती ने समझौता कर लिया है और अपनी तहरीर वापस ले ली है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक