7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समलैंगिक विवाह पर अड़ी कान्वेंट स्कूल की छात्रा, जानिए पूरी कहानी

आशा ज्योति केंद्र पर पहुंचा मामला, सुसाइड की धमकी दे रही छात्रा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 8 Dec 2017, 10:24 AM IST

homosexual relationship, Lesbian couple, lesbian, Girl couple, asha jyoti kendra, agra police, up police, lesbian girls, lesbian girls students,

आगरा।आगरा के एक कान्वेंट स्कूल की छात्रा अपनी सहेली से ही परेशान है। समलैंगिक विवाह करने के लिए वो दबाव बना रही है। लड़की का कहना है कि शादी नहीं हुई, तो वो आत्महत्या कर लेगी। परिवार परेशान है, तो स्कूल की अन्य छात्रा भी परेशान है। आशा ज्योति केंद्र में मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: समलैंगिक युवतियों को जान का खतरा, मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग

समलैंगिक विवाह के लिए दी जान की धमकी
आगरा के एक कान्वेंट स्कूल की छात्रा अपनी सहेली पर समलैंगिक विवाह करने के लिए दबाव बना रही है। इन्कार करने पर वह कह रही है कि वो अपनी जान दे देगी और सुसाइड के लिए वही जिम्मेदार होगी। आशा ज्योति केंद्र पहुंची छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी क्लास में पढ़ने वाली सहेली कुछ दिनों से शादी करने का दबाव बना रही है। उसके पीछे पड़ जाती है, पहले वह इसे मजाक समझ रही थी। लेकिन, अब उसने हद पार कर दी है। वह उसे देखते ही शादी करने का दबाव बनाने लगती है। इससे वह दहशत में है, सहेली से परेशान होकर उसने कोचिंग जाना भी बंद कर दिया है। कोचिंग में भी वह उसे पकड लेती थी और शादी करने के लिए कहने लगती है।

दोनों नाबालिग
बता दें कि कांवेंट स्कूल में पढ़ने वाली दोनों छात्राएं नाबालिग हैं। छात्रा का कहना है कि उसकी सहेली ने धमकी दी है कि उससे शादी नहीं की तो वह सुसाइड कर लेगी। सुसाइड नोट में उसी का नाम लिखेगी कि उसके कारण ही उसने सुसाइड की है। इससे छात्रा परेशान है। आशा ज्योति केंद्र में छात्रा ने बताया कि दो छात्रा और दो छात्रों का गुट में रहते हैं। जो शादी का दबाव बना रहे हैं। आशा ज्योति केंद्र द्वारा छात्रा को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन उसने आने से इन्कार कर दिया। ऐसे में अब पुलिस की मदद ली जाएगी, जिससे उसकी काउंलिंग कराई जा सके। काबिलेगौर है कि आगरा में ऐसे कुछ अन्य मामले की सामने आए हैं और पुलिस उनमें बेवस नजर आई है।