8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने किया हंगामा
Play video

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने किया हंगामा

मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया मामला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 8 Dec 2017, 9:22 AM IST

बस्ती. छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों ने किया हंगामा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा- बुझा कर मामले को शांत कराया।

 

 

गुरूवार देर रात एपीएनपीजी कालेज के छात्रों ने उस वक्त हंगामा शुरू कर दिया जब उन्हें पता चला कि गोरखपुर युनिवर्सीटी छात्र संघ चुनाव के पक्ष में नहीं है। जिसके बाद देर रात सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने चुनाव कराने की मांग को लेकर कालेज के सामने धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए। एसडीएम ने छात्र नेताओं को आश्वासन दिया कि कल एडीएम से वार्ता होने के बाद चुनाव कराने के लिये प्रयास किया जायेगा। छात्र नेता अर्पण का कहना था कि चुनाव नहीं कराने के लिये कालेज प्राचार्य पर राजनीतिक दबाव है जिस कारण कालेज प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव कराने से मना कर दिया। छात्रों का कहना था कि यदि जल्द ही चुनाव की तारीख घोषित नहीं की जाती है तो छात्र आंदोलन करने को मजबूर होगें।