अहमदाबाद

Gujarat Murder: फैक्ट्री के 12 फीट गहरे गड्ढे से मिला पति का कंकाल, पत्नी और प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार

Jamnagar Murder Case: जामनगर के जीआईडीसी क्षेत्र में एक फैक्ट्री के 12 फीट गहरे गड्ढे से दो साल से लापता युवक का शव बरामद हुआ है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर हत्या की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Jamnagar Murder Case
मृतक जिग्नेश। फाइल फोटो- पत्रिका

जामनगर। गुजरात के जामनगर में दो साल से लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने जीआईडीसी क्षेत्र स्थित शिवम पार्क की एक फैक्ट्री के परिसर में 12 फीट गहरे गड्ढे से जिग्नेश नाम के युवक का शव बरामद किया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी पृथ्वी उर्फ भूमि मावडिया, उसके प्रेमी निलेश कछेटिया और एक अन्य आरोपी बलवीर वर्मा को गिरफ्तार किया है।

परिवार को किया गया गुमराह

पुलिस ने गड्ढे से मिले मानव कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भाई अशोक मावडिया ने बताया कि पिछले दो साल से परिवार को यह कहकर गुमराह किया जा रहा था कि जिग्नेश ऑस्ट्रेलिया चला गया है। परिवार बार-बार उससे बात कराने या उसका नंबर देने की मांग करता रहा, लेकिन हर बार टाल दिया गया।

गड्ढे से बरामद किया गया शव

जब परिवार ने साफ कहा कि नंबर नहीं मिला तो पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराएंगे, तब आरोपियों पर दबाव बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने जिग्नेश के भाई को घर बुलाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद परिवार तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और लिखित शिकायत दी। पुलिस जांच के दौरान जिग्नेश का शव दरेड क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पास गड्ढे से बरामद किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिग्नेश और उसकी पत्नी पिछले सात साल से अलग रह रहे थे। दोनों की तीन बेटियां हैं। मृतक के भाई ने यह भी बताया कि जिग्नेश को शराब पीने की कोई आदत नहीं थी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या की वजह समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल जारी है।

शराब में साइनाइड मिलाकर मार डाला

पुलिस की जांच में जो बात सामने आई है, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मरने वाले शख्स का नाम जिग्नेश था। उसकी पत्नी पृथ्वी का निलेश नाम के एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों जिग्नेश को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मई 2024 में एक खौफनाक साजिश रची। आरोपियों ने जिग्नेश को शराब में साइनाइड नाम का खतरनाक जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई।

Updated on:
30 Jul 2026 02:53 pm
Published on:
30 Jul 2026 02:50 pm