अजमेर

RPSC Bharti: राजस्थान के इन 922 पदों पर होगी भर्ती, विभाग ने बढ़ा दिए 348 पद, जानें पूरी डिटेल्स

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कॉलेज शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य भर्ती-2025 में बड़ा बदलाव करते हुए पदों की संख्या बढ़ा दी है। पहले जहां 574 पदों पर भर्ती प्रस्तावित थी, अब इसे संशोधित कर 922 कर दिया है।

2 min read
May 14, 2026
RPSC Bharti
फाइल फोटो: पत्रिका

RPSC Assistant Professor Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 को लेकर महत्वपूर्ण संशोधन जारी किया है, जिससे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत और नई संभावनाएं सामने आई हैं। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले जारी किए गए पदों के वर्गीकरण में बदलाव करते हुए पदों की कुल संख्या में बढ़ोतरी की घोषणा की है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार, 18 सितंबर को 30 विभिन्न विषयों में सहायक आचार्य के कुल 574 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन अब कॉलेज शिक्षा विभाग ने इन पदों की संख्या बढ़ाकर 922 कर दी है।

इस प्रकार कुल 348 नए पद जोड़े गए हैं, जिससे विभिन्न विषयों में भर्ती का दायरा और अधिक व्यापक हो गया है। इस संशोधित वर्गीकरण के तहत विषयवार पदों का नया विवरण जारी किया है ताकि सभी अभ्यर्थियों को सही और अद्यतन जानकारी मिल सके। आयोग ने इसके लिए शुद्धि पत्र जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे योग्य उम्मीदवारों को अधिक अवसर प्राप्त हो सकें।

यों बढ़े विषयवार पद

  • हिंदी: 92 (पूर्व में 58)
  • अंग्रेजी: 42 (पूर्व में 21)
  • संस्कृत: 44 (पूर्व में 26)
  • उर्दू: 11 (पूर्व में 8)
  • बॉटनी: 67 (पूर्व में 42)
  • केमिस्ट्री: 102 (पूर्व में 55)
  • गणित: 38 (पूर्व में 24)
  • फिजिक्स: 22 (पूर्व में 11)
  • जूलॉजी: 69 (पूर्व में 38)
  • एबीएसटी: 30 (पूर्व में 17)
  • ईएएफएम: 16 (पूर्व में 8)
  • इकोनोमिक्स : 37 (पूर्व में 23)
  • बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन: 20 (पूर्व में 10)
  • भूगोल: 76 (पूर्व में 60)
  • लॉ: 16 (पूर्व में 10)
  • इतिहास: 50 (पूर्व में 31)
  • सोशोलॉजी: 35 (पूर्व में 24)
  • फिलोसॉफी: 10 (पूर्व में 7)
  • राज.विज्ञान: 83 (पूर्व में 52)
  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन : 10 (पूर्व में 6)
  • साइकोलॉजी: 8 (पूर्व में 7)
  • ड्रॉइंग एंड पेंटिंग : 16 (पूर्व में 8)
  • म्यूजिक वोकल: 8 (पूर्व में 6)
  • डांस कथक : 1
  • म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट तबला-1
  • म्यूजिक इंस्ट्रूूमेंट वायलेन-1
  • म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट सितार-1
  • म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट सारंगी-1(पदों की संख्या आयोग के अनुसार)

आज से शुरू हुई राजस्थान बोर्ड की पूरक परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं-बारहवीं की पूरक परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ हो गई। 16 मई तक चलने वाली परीक्षा में 35 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड पूरक परीक्षा का टाइम टेबल और प्रवेश पत्र अपलोड कर चुका है। बोर्ड सचिव के अनुसार केंद्राधीक्षकों को मुद्रित केंद्र सामग्री ऑनलाइन भेजी है। इसे वह उपलब्ध आईडी-पासवर्ड से डाउनलोड कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। पूरक परीक्षा के लिए बोर्ड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

Published on:
14 May 2026 01:58 pm