अजमेर

Accident: मौत यूं कर रही थी बीएसएफ जवान का इंतजार

accident: अलवर गेट पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। दुर्घटना के कारणों की हो रही है जांच

2 min read
Jul 24, 2019
train accident in bilaspur
train accident in bilaspur

अजमेर. मदार स्टेशन के निकट बीएसएफ जवान की ट्रेन (train) से गिरकर मौत हो गई। अलवर गेट थाना पुलिस ने बीएसएफ अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम (autopsy) कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएफ का जवान ए. सिंह पुत्र बानाराम चेतक एक्सप्रेस ट्रेन में उदयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला की यात्रा कर रहा था। ट्रेन मदार रेलवे स्टेशन (madar station) के निकट रसूलपुरा गांव तक पहुंची। यहां रेलवे के 286 किलोमीटर पॉइंट पर अचानक संतुलन बिगडऩे से जवान ट्रेन से गिर पड़ा। उसकी तत्काल मृत्यु (dead) हो गई।

पहुंचे बीएसएफ अधिकारी-परिजन
सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस (police) मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीएसएफ के अधिकारियों और जवान के परिजनों को सूचित किया। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (jln hospital) में अधिकारियों और परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

कभी जेल में सुधरने जाते थे कैदी, अब बढ़ रहे अपराध

अजमेर. पुलिस काअपराधियों में भय, आमजन में विश्वास..ध्येय वाक्य जेलों में बढ़ती कारगुजारियों के आगे दरकता दिखता रहा है। कभी अपराधियों को जेल में सुधरने भेजा जाता था, ताकि वे सुधार के बाद समाज-राष्ट्र की मुख्य धारा में लौट सकें। लेकिन वक्त के साथ देशभर में जेलों (crime in jails)में हालात बदतर हो रहे हैं। जेल के भीतर कई अपराधियों के नेटवर्क (crime network)संचालित हैं। अपराधियों और जेल प्रहरी, कर्मचारियों की परस्पर सांठगांठ के किस्से उजागर हो रहे हैं। अजमेर सेंट्रल जेल में बंदियों से सुविधा शुल्क के नाम पर वसूली का खेल जारी था।

Updated on:
22 Jul 2019 05:34 am
Published on:
24 Jul 2019 07:44 am