अजमेर

इधर असंतुलित टैंकर पलटा तो, उधर वाहन में घुसा गैस टंकियों से लदा ट्रक

नेशनल हाइवे पर मांगलियावास कट पर एक टैंकर असंतुलित होकर पलट गया।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2020, 5:16 PM IST
इधर असंतुलित टैंकर पलटा तो, उधर वाहन में घुसा गैस टंकियों से लदा ट्रक
इधर असंतुलित टैंकर पलटा तो, उधर वाहन में घुसा गैस टंकियों से लदा ट्रक


अजमेर/मांगलियावास. नेशनल हाइवे (National highway news) पर मांगलियावास कट पर एक टैंकर असंतुलित ( unbalanced tanker) होकर पलट गया। इससे चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ब्यावर के अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां खलासी की हालत गंभीर होने पर उसे अजमेर(ajmer news) रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार एक टैंकर रविवार को मांगलियावास कट पर डिवाइडर (divider news) से टकराकर पलट गया। इससे टैंकर (tanker) में सवार चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मांगलियावास पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही हाइवे एंबुलेंस टीम (Highway ambulance team) व पेट्रोलिंग टीम(Patrolling team) भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन टैंकर को उठाने के लिए करीब 5 क्रेनों की मदद से 7 घंटों की मशक्कत के बाद टैंकर को सीधा करवा कर यातायात सुचारू करवाया।

यह भी पढ़ें : वाहन में घुसा गैस टंकियों से लदा ट्रक


मांगलियावास. नेशनल हाइवे (national high way news) पर राजगढ़ चौराहे पर शनिवार रात अज्ञात वाहन में पीछे से गैस की टंकियों लदा ट्रक( Truck loaded with gas tanks )जा टकराया। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। उसे जेएलएन चिकित्सालय में भर्ती करवाया। सूचना पर राजगढ़ चौराहा स्थित सराधना पुलिस चौकी स्टाफ, हाइवे एंबुलेंस और हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। आगे चल रहा वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

शनिवार देर रात तबीजी निवासी रफीक पुत्र बन्ना सिंह चीता गैस की टंकी खाली कर वापस अजमेर(ajmer) की ओर आ रहा था। राजगढ़ चौराहे पर उसका ट्रक आगे चल रहे वाहन से जा टकराया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वही दुर्घटना में रफीक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे पेट्रोलियम टीम ने ने उसे जेएलएन चिकित्सालय(jln hospital) में भर्ती कराया। हाइवे एंबुलेंस व हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाइवे से हटाया।

Published on: