30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
पल भर में बिखर गया हँसता खेलता परिवार,  टैंकर की चपेट से कार सवार की मौत
Play video

पल भर में बिखर गया हँसता खेलता परिवार,  टैंकर की चपेट से कार सवार की मौत

हादसे के शिकार एक ही परिवार के, मृतक जयपुर निवासी गैस टैंकर व कार में क्षण भर का फासला हो जाता तो नहीं होती दुर्घटना  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 26 Dec 2019, 3:22 PM IST

अजमेर/ खरवा. राष्ट्रीय राजमार्ग-8 (National Highway-8) पर खरवा में बुधवार को गैस टैंकर (Gas tanker) की चपेट से कार सवार एक जने की मौत हो गई। दुर्घटना में चार जने अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ब्यावर सदर थाना पुलिस ने घायलों का खरवा में प्राथमिक उपचार (first aid) के बाद अजमेर रेफर कर दिया। ब्यावर सदर थाने के रमजान काठात ने बताया कि कार में सवार लोग जयपुर निवासी एक ही परिवार के थे। हादसे में कार सवार चन्द्र प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का पुत्र रक्षित, पुत्र वधु पुष्पा, पोती मिनिका व पुत्री मोनाश्री घायल हो गए। पुलिस ने टैंकर व कार दोनों जब्त कर ली।

चंद क्षणों का रहा फासला

घटनास्थल पर मौजूद श्रमिकों ने बताया कि गैस टैंकर व कार में क्षण भर का फासला हो जाता तो दुर्घटना नहीं होती। गैस टैंकर अजमेर से आ रहा था। पुलिया से पहले टैंकर का आगे का टायर फट गया। इसके चलते टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ ब्यावर से आ रही कार से जा टकराया। कार चालक टैंकर से कार को बचाता, तब तक पीछे का हिस्सा चपेट में आ गया। हादसे के बाद कार उछल कर पास की नाड़ी में पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक टैंकर छोड़ कर मौके से भाग गया।