अजमेर

Ajmer News : अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग योजना की निकाली लॉटरी, 182 लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले

Ajmer News : खुशखबर। अजमेर के भगवान गंज में अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के तहत निर्मित सरकारी क्वार्टरों की लॉटरी निकाली गई। जिसमें 182 लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Dec 2024, 3:14 PM IST
Ajmer Bhagwan Ganj Affordable Rental Housing Scheme Lottery Drawn 182 Beneficiaries Faces Lit up with Joy

Ajmer News : खुशखबर। अजमेर के भगवान गंज में अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के तहत निर्मित सरकारी क्वार्टरों की लॉटरी गुरुवार को जवाहर रंगमंच हॉल में निकाली गई। अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त नित्या के. ने जवाहर रंगमंच में गुरुवार को ADA की ओर से भगवान् गंज में निर्मित 182 क्वार्टर्स की लॉटरी को केंद्र सरकार की अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग योजना के तहत निकाली। यह क्वार्टर सरकारी स्तर पर तय किराए पर आवंटित किए जाएंगे। इनके लिए पात्र 245 आवेदकों की लाटरी निकाली गई। लाटरी में चयनित 182 लाभार्थियों को आवास आवांटित किए। इनकी सूची अजमेर विकास प्राधिकरण की वेबसाइट एवं प्राधिकरण के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है।

आवास गृहों का किराया प्रतिमाह एडीए में जमा कराने होंगे

1- प्रथम 5 वर्ष तक 750 रुपए 5 से 10 वर्ष तक 900 रुपए।
2- 10 से 15 वर्ष तक 1050 रुपए 15 से 20 वर्ष तक 1250 रुपए।
3- 20 से 25 वर्ष तक 1500 रुपए प्रतिमाह।

Updated on:
6 Dec 2024, 3:14 PM IST
Published on: