
File Photo
Rajasthan News : राजस्थान के 39 जिलों में इस रविवार को सरकारी स्कूल खुलेंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 8 दिसंबर को प्रदेश में पांच वर्ष तक बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए स्कूलों को बूथ बनाया गया है। इसे देखते हुए 8 दिसंबर को रविवार का अवकाश होने के बाद भी प्रदेश के 39 जिलों में सरकारी स्कूलों को खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के 39 जिलों अजमेर, अलवर, अनुपगढ़, ब्यावर, बांसवाड़ा, बालोतरा, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा बीकानेर, बूंदी, चूरू, दौसा, दूदू, डीडवाना-कुचामन, डीग, डूंगरपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर प्रथम, जयपुर-द्वित्तीय, जैसलमेर, जालोर, झालावाड़, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, खैरथल तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, नागौर, नीम का थाना, फलौदी, सांचौर, शाहपुरा, सीकर, सिरोही, सलूम्बर, टोंक एवं उदयपुर में पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस का चरण आयोजित किया जाएगा।
इसे देखते हुए इन जिलों में जिन विद्यालयों में पल्स पोलियो बूथ हैं, वह विद्यालय खुले रखे जाएं। इसके अलावा प्रार्थना सभा, बाल सभा तथा प्रभात फेरी के माध्यम से पल्स पोलियो टीकाकरण के बारे में बालक-बालिकाओं को जानकारी देते हुए विद्यालय परिक्षेत्र के नागरिकों को अभियान के प्रति जागरूक किया जाए।
Updated on:
6 Dec 2024, 11:26 AM IST
Published on:
6 Dec 2024, 11:26 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.