5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : पशु परिचर परीक्षा में पिता दे रहा था पेपर, प्रश्नपत्र में पूछा गया बेटे पर सवाल, खुशी से झूमा पिता

Rajasthan News : क्या ऐसा भी होता है...। पर ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गए। पशु परिचर परीक्षा में पिता पेपर दे रहा था। अचानक पेपर में बेटे पर प्रश्न आया। जिसे देखकर पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। जब गांव के लोगों को पता चला तो वो सभी खुशी से झूम उठे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 5 Dec 2024, 1:59 PM IST

Rajasthan Interesting incident Father was Giving Pashu Paricharak Exam Suddenly a Question came on Son Father jumped with joy

Rajasthan News : सवाईपुर (भीलवाड़ा) की एक रोचक घटना। क्या ऐसा भी होता है…। पर ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गए। पिता के लिए गौरव का पल होता है, जब परीक्षा में उसके बेटे पर ही प्रश्न पूछा गया हो। इससे पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। जीहां, एक पिता पशु परिचर परीक्षा का पेपर दे रहा था। अचानक वह हुआ जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी।

प्रश्नपत्र में पूछा गया बेटे पर सवाल

पशु परिचर परीक्षा में राष्ट्रीय खेल हॉकी में सवाईपुर के खिलाड़ी का प्रश्न पूछने पर सभी गांव वालों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। पशु परिचर भर्ती परीक्षा में सवाईपुर निवासी ओमप्रकाश सुथार ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में क्र. स. 140 के प्रश्न में उनके बेटे का सवाल पूछा गया कि हॉकी राजस्थान में निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने 14वें पुरुष राष्ट्रीय जूनियर हॉकी चैंपियनशिप-2024 में हॉकी हरियाणा के खिलाफ एकमात्र गोल किया? इस प्रश्न के उत्तर में उनके बेटे अनुराग सुथार का नाम सही विकल्प है।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : 31 दिसंबर तक नहीं कराया अगर ये काम तो, नहीं मिलेगा राशन

पिता ने लिखा सही उत्तर

इस प्रश्न को देखकर पिता ओमप्रकाश सुथार ने बेटे अनुराग सुथार नाम लिख दिया। पर इस प्रश्न ने उनको रोमांचित कर दिया। पेपर देने के बाद जब ओमप्रकाश ने यह बात सबको बताई तो सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे सवाईपुर क्षेत्र के लिए गौरवशाली माना है। हाल ही राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी हरियाणा के खिलाफ अनुराग ने एक मात्र गोल दागा था।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना पर नया अपडेट, आवश्यक दवा सूची में शामिल होंगी नई दवाइयां

यह भी पढ़ें :जोधपुर के मशहूर कर्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव गहलोत की मृत्यु, जनता अवाक, 5 हजार से अधिक की थी हार्ट सर्जरी

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़