अजमेर

Nagar Nigam : सीवरेज कनेक्शन नहीं लिया तो खैर नहीं…………

- नगर निगम की टीम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, स्कूल का किया निरीक्षण- कनेक्शन नहीं लिया तो होगा जुर्माना  
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2019, 3:32 PM IST
ajmer nagar nigam
ajmer nagar nigam

अजमेर. नगर निगम की सीवरेज टीम (Municipal sewerage team) ने आयुक्त चिन्मयी गोपाल के निर्देश पर शुक्रवार को विभिन्न स्कूल, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स (Commercial complex) और फ्लैट्स आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान चेताया कि सीवरेज कनेक्शन (Sewerage connection) नहीं लेने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ 5 हजार रुपए जुर्माना (Penalty) किया जाएगा।


नगर निगम में सीवरेज टीम के प्रभारी अधिकारी अधिशासी अभियंता ओ. पी. ढीढवाल के निर्देशन में सीवरेज टीम ने फ्लोरेंस रेजीडेंसी, शिव रेजीडेंसी, रियॉन इंटरनेशनल स्कूल जाकर सीवरेज कनेक्शन कराने की हिदायत दी। यहां से गंदगी सीधे नाले में छोड़ी जा रही है। इसी प्रकार पुष्कर रोड पर बने होटलों, ढाबा व व्यावसायिक भवनों, ईएनटी अस्पताल , होटल गुलमार्ग, होटल डे लाइट स्टे, महादेव ढाबा, होटल रवि पैलेस होटल लेक चार्ज द्वारा सीवरेज लाइन होने के बावजूद सीवर कनेरक्शन नहीं लिए गए


भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए शिविर 11 को

अजमेर. भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए 11 दिसम्बर को जिला कलक्टर सभागार में शिविर (camp) का आयोजन होगा। जिला मजिस्ट्रेट विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि राज्य में निवास कर रहे अफगानिस्तान, बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए शिविर लगाया जा रहा है।


समिति की बैठक 12 को

अजमेर. जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 12 दिसम्बर को सुबह 11 बजे जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा की अध्यक्षता में राजीव गांधी सेवा केन्द्र में होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चंद शर्मा ने यह जानकारी दी।

ऋण के लिए आवेदन 15 तक

अजमेर. अनुसूचित जाति-जन जाति, सफाई कर्मचारी वर्ग, विकलांग वर्ग के युवक युवतियों को स्वरोजगार के लिए रियायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर है। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि योजना में 60 वर्ष की आयु तक के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। बीपीएल परिवार,शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 3 लाख की आयु सीमा वाले व्यक्ति इसके लिए पात्र हैं।

Published on: