
Electrical connection : इंद्र देव की मेहरबानी से बढ़े विद्युत कनेक्शन
अजमेर /मदनगंज-किशनगढ़. इस बार अच्छी बरसात (heavy rain in ajmer)का असर विद्युत कनेक्शनों पर भी पड़ा है। कई वर्षों के बाद किसानों ने विद्युत कनेक्शनों की ओर रूचि दिखाई है। अब तक विद्युत निगम (Electric corporation) के किशनगढ़ ग्रामीण खंड में 98 किसान बूंद-बूंद योजना में विद्युत कनेक्शन ले चुके हैं।
Read More : इनको रोज खिला रहे मौत का निवाला
बरसात अच्छी होने के कारण इस बार कई स्थानों पर जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। तालाबों में पानी भरने से यह स्थिति आई है। इससे कई जगह किसानों के कुओं में भी पानी आया है। इस कारण किसान खेती बाड़ी में इसका लाभ लेने में जुटे हुए हैं। अभी तक 98 किसानों ने बूंद-बूंद योजना में विद्युत कनेक्शन ले चुके हैं।
खेती में मिलेगा लाभ
इन विद्युत कनेक्शनों से किसान खेती कार्य में सिंचाई कर सकेंगे और फसल उपजा सकेंगे। पहले पानी की कमी के कारण किसानों की जरूरत पूरी नहीं हो पाती थी अब भूजल स्तर में बढ़ोत्तरी से किसानों का बूंंद-बूंद सिंचाई वाले विद्युत कनेक्शनों की ओर रूझान बढ़ा है।
Read More : मिल रही है तो बस तारीख पे तारीख..........
यह भी पढ़ें : यहां पानी को लेकर किया प्रदर्शन
मदनगंज-किशनगढ़. नगर के जलदाय विभाग सहायक अभियंता कार्यालय पर गुरुवार को लोगों ने प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता से भाजपाइयों और लोगों की बहस भी हुई। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पर भाजपाइयों और क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। करनी नगर, दीपक नगर, गणेश नगर के क्षेत्रवासी एकत्रित हुए और पानी की मांग को लेकर नारेबाजी और पानी की समस्या के समाधान की मांग की।
Read More : रसोई के जायके से दूर हो रहा प्याज ...........
इस दौरान जब कनिष्ठ अभियंता डिंपल मीणा बजरंग कॉलोनी शिविर जाने लगी तो क्षेत्रवासियों की कनिष्ठ अभियंता से बहस हो गई। क्षेत्रवासियों ने समस्या सुनने के लिए कहा तो कनिष्ठ अभियंता मीणा ने अपना क्षेत्र नहीं होना बताया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने धक्की मुक्की का आरोप भी लगाया। इतनी ही देर में दूसरे कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार कार्यालय में आए और लोगों को अपना क्षेत्र बताते हुए समस्या बताने के लिए कहा।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि इन कॉलोनियों में न तो नई पाइप लाइनों से पर्याप्त पानी आ रहा है और न ही पुरानी लाइनों से पानी आता है। इससे क्षेत्रवासियों की समस्या बढ़ गई है। इस पर कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार ने पाइप लाइनों की जांच करवा कर आपूर्ति सुधारने का आश्वासन दिया। इससे पहले भी क्षेत्रवासियों की आजाद नगर पंप हाउस पर एक कर्मचारी से बहस हुई।
Updated on:
6 Dec 2019, 12:56 PM IST
Published on:
6 Dec 2019, 12:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.