अजमेर

Ajmer Urs: उर्स में वीआईपी विजिट पर हुआ बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

उर्स अवधि में खादिमों को परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। तारागढ़ पर सुरक्षा के चलते एक सीमा से अधिक वाहनों को तारागढ़ नहीं जाने दिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2020, 8:21 PM IST
2020 urs meeting
2020 urs meeting

अजमेर.

ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती (garib nawaz urs) के 808 वें उर्स के दैारान अति महत्वपूर्ण व्यक्ति शुरुआती तीन दिन में ही चादर पेश कर सकेंगे। इसके अलावा उर्स अवधि में खादिमों को परिचय पत्र (identity card) जारी किए जाएंगे। सोमवार को आयोजित प्रशासनिक बैठक में इन अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 808 वें सालाना उर्स के दौरान दरगाह क्षेत्र में पानी, बिजली एवं सफाई की व्यवस्थाएं चाक चौबंद होनी चाहिए ताकि जायरीन को असुविधाएं हों। उन्होंने कहा कि अति महत्वपूर्ण व्यक्ति (VIP Visit) उर्स के प्रथम दिन ही चादर पेश कर सकेंगे। कायड़ विश्राम स्थली क्षेत्र में रेस्टोरेंट और जायरीन (pilgrims) छोटे घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं कर सकेंगे। वाणिज्यिक सिलेंडरों के उपयोग करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य निरीक्षक इसी महीने से खाद्य पदार्थो की जांच प्रारंभ करेंगे।

विश्राम स्थली पर रसद विभाग उचित मूल्य की दुकान, निर्धारित दर पर भोजन के पैकेट की व्यवस्था और डेयरी 24 घंटे दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। पुलिस अधीक्षक (SP AJMER) कुंवर राष्ट्रदीप ने दरगाह क्षेत्र में मजबूत बेरिकेटिग करने के अलावा खादिमों के परिचय पत्र जारी करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि तारागढ़ पर सुरक्षा के चलते एक सीमा से अधिक वाहनों को तारागढ़ नहीं जाने दिया जाएगा। ओवरलोडिंग (overlaoding) वाहनों को सीज किया जाएगा। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सत्तार खान, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर सुरेश कुमार सिंधी, कैलाश चन्द्र शर्मा, हीरालाल मीणा, दरगाह कमेटी के नाजिम शकील अहमद, अंजुमन, दरगाह एवं तारागढ़ की विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में यह भी हुई चर्चा
-दरगाह क्षेत्र में जायरीन की सुविधार्थ जगह-जगह लगेंगे साइन बोर्ड
-दरगाह क्षेत्र में पुलिस और नगर निगम की मदद से हटाए जाएंगे अतिक्रमण
-मेले के दौरान दरगाह क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल और बिजली की अतिरिक्त आपूर्ति
-अन्दरूनी क्षेत्र में रखी जाएंगी पानी की टंकियां
-दरगाह एवं विश्राम स्थली पर बिजली के तारों की जांच के बाद दि जाएं आवश्यक प्रमाण पत्र
-दरगाह क्षेत्र के होटलों एवं रेस्टोरेन्ट में सुरक्षा के फायर सेफ्टी सिस्टम
- मोतीकटला में प्रशासनिक कैंप की स्थापना और 24 घंटे सफाई
-जायरीन की सुविधार्थ विश्राम स्थली से गंज तक रोडवेज बसों का संचालन
-मदार एवं दौराई रेलवे स्टेशन से भी शहर की कनेक्टिीविटी के लिए सिटी बस संचालन
-ऑटो, टैम्पो, सिटी में किराया सूची, प्री पेड टैक्सी सुविधा

Published on: