अजमेर

Cash Theft: बदला एटीएम कार्ड, खाते से उड़ाए 40 हजार रुपए

दूसरे व्यक्ति के एटीएम के बाहर निकलने पर वह कैश निकालने एटीएम में चला गया।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2019, 4:20 PM IST
cash
cash

अजमेर. ऑनलाइन ठगी-धोखाधड़ी लगातार जारी है। लाडपुरा निवासी बुजुर्ग का एटीएम कार्ड (ATM Card) बदलकर लुटेरों ने बैंक खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए। इस मामले में उसने सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिकायत दी है।

लाडपुरा निवासी बुद्धासिंह पुत्र रतन सिंह ने बताया कि वह 5 दिसंबर को अजमेर आया था। उसके बैंक खाते में 53 हजार 660 रुपए थे। उसने राजस्व मंडल (revenue board) के निकट एटीएम से 10 हजार रुपए निकाले। इसके बाद वह गांव की तरफ निकला। मार्ग में वह पुलिस लाइंस (police lines) चौराहा स्थित एटीएम से वापस 10 हजार निकालने पहुंचा। यहां एक व्यक्ति एटीएम के बाहर और दूसरा अंदर था। दूसरे व्यक्ति के एटीएम के बाहर निकलने पर वह कैश निकालने एटीएम में चला गया।

यूं बदल दिया एटीएम कार्ड
बुद्धासिंह ने बताया कि उसके एटीएम (ATM) में निकालने के दौरान ही बाहर से एक व्यक्ति वापस उसके पीछे आकर खड़ा हो गया। उसने एटीएम की स्क्रीन (Screen)पर हाथ लगाते हुए कुछ डिस्पले नहीं होने की बात कही। जब उसने अज्ञात व्यक्ति को टोका तो वह बातों में उलझ गया। इसी दौरान उसने एटीएम कार्ड बदल दिया। एटीएम से कैश (cash) नहीं निकलने पर घर रवाना हो गया। बाद में उसके मोबाइल से 40 हजार रुपए निकाली का मैसेज आया। उसने बैंक में राशि निकासी की शिकायत भी दर्ज कराई है।

पत्रिका ALERT...
-नहीं दें किसी को कार्ड-ब्यौरा
-ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन ट्रांजिक्शन के दौरान विशेष सावधानी रखें।
-अज्ञात व्यक्ति को फोन पर अथवा मौखिक रूप से खाते की पर्सनल जानकारी, एटीएम के पिन नंबर शेयर ना करें।
-एटीएम पर ट्रांजिक्शन के दौरान खड़े व्यक्ति को तत्काल बाहर जाने को कहें।
-कोई शक होने पर तत्काल पुलिस अथवा बैंक शाखा को फोन करें।

Updated on:
17 Dec 2019, 4:20 PM IST
Published on: