30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली की मांग में बढ़ोतरी की बजाय आई कमी

अजमेर डिस्कॉम : रिकॉर्ड 7.38 प्रतिशत की गिरावट, 12.54 करोड़ यूनिट कम खर्च हुई बिजली, 50 करोड़ की बचत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 16 Dec 2019, 9:59 PM IST

बिजली की मांग में बढ़ोतरी की बजाय आई कमी

ajmer discom


भूपेन्द्र सिंह . अजमेर

आमतौर पर बिजली की मांग power demand में साल दर साल बढ़ोतरी increase दर्ज की जाती है लेकिन इस बार मांग बढऩे की बजाय घट Reduction गई है। अजमेर डिस्कॉम ajmer discom को इससे एक माह में ही 50 करोड़ रुपए की बचत हुई है। नवम्बर 2018 में बिजली की मांग 17003.07 करोड़ यूनिट रही जबकि नवम्बर 2019 में यह 15748.61 करोड़ यूनिट ही रही। अजमेर डिस्कॉम ने नवम्बर 2018 की तुलना में नवम्बर 2019 में 12 करोड़ 54 लाख 46 हजार यूनिट बिजली बचाई है। मांग में कमी आने से डिस्कॉम ने इतनी इनपुट input बिजली विड्रॉ नहीं की इससे गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बिजली की मांग में रिकॉर्ड 7.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इससे डिस्कॉम की छीजत अब तक के निचले पायदान 13.09 प्रतिशत पर आ गई है।

इससे बिजली कम्पनी को फायदा हुआ। इस अवधि में बिजली की मांग में भीलवाड़ा में सर्वाधिक 15.33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। नागौर में 12.03 प्रतिशत, राजसमन्द में 11.85,सीकर में 14.87 प्रतिशत, उदयपुर में 6.27 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 4.04 प्रतिशत की बिजली की मांग में गिरावट दर्ज की गई।

कहां कितनी यूनिट कम हुई खर्च

अजमेर सिटी में 52.84 यूनिट बिजली का कम उपभोग नवम्बर 2019 में नवम्बर 2018 की तुलना में कम हुआ। इसी तरह भीलवाड़ा में 345.61 लाख यूनिट, प्रतापगढ़ में 25.45 लाख यूनिट, झुंझुनूं में 16.19 लाख यूनिट, नागौर में 403.66 लाख यूनिट, सीकर में 315.62 लाख यूनिट, उदयपुर में 100.17 लाख यूनिट तथा राजसमन्द में 90.22 लाख यूनिट बिजली कम खपत हुई।

विजिलेंस का नजर आ रहा असर

बिजली की मांग घटाने में अजमेर डिस्कॉम की ओर से बिजली चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का भी असर नजर आ रहा है। डिस्कॉम की विजिलेंस विंग नागौर सहित सभी जिलों में छापे मार रही है। एक माह में ही बिजली चोरी के हजारों मामले पकड़ते हुए करोड़ों रुपए का जुर्माना वसूल किया है। सैकड़ों एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तारियां भी गई है। प्रत्येक शनिवार को बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अजमेर जोन में 547 मामले पकड़ते हुए 1.15 करोड़ का जुर्माना वसूला। अवैध ट्रांसफार्मर जब्त करने के साथ ही कई मीटरों में छेड़छाड़ भी पाई गई।

इनका कहना है

विजिलेंस एक्टीविटी बढ़ाई गई है। अभियंता अच्छा काम कर रहे हैं। हमारी छीजत भी अब तक निचले स्तर पर है यह एक रिकॉर्ड है।

-वी.एस.भाटी, एमडी अजमेर डिस्कॉम

read more: बिजली चोरी के 574 मामले पकड़े,ट्रांसफार्मर जब्त
बिजली चोरी के 574 मामले