30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली चोरी के 574 मामले पकड़े,ट्रांसफार्मर जब्त

1 करोड़ 15 लाख का जुर्मानातीन पोल की लाइन तोड़ी, मीटर जब्त अजमेर डिस्कॉम ने चलाया अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 14 Dec 2019, 7:38 PM IST

,

,,नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार,,,ajmer discom

अजमेर.अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom ने बिजली चोरी power theft के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को अजमेर, भीलवाड़ा तथा नागौर जिले में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के 574 मामले पकड़ गए। बिजली चोरों पर 1 करोड़ 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के दौरान अवैध ट्रांसफार्मर transformer जब्त किए गए तथा कई मीटर भी उतारे गए। इनमें छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की जा रही थी।

नागौर में बिजली चोरी के 290 मामले पकड़े। बिजली चोरों पर 74 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। बिजली चोरी के संदेह पर नागौर में 870 जगहों पर छापे मारे गए। 21 जगहों पर विद्युत भार बढ़ा हुआ पाया गया। 5 अवैध ट्रांसफार्मर सीज किए गए। इनमें खींवसर में 3, मूंडवा में 2 ट्रांसफार्मर जब्त किए गए। मंडावा में तीन पोल की अवैध लाइन तोड़ी गई। मकराना में 7 मीटर पकड़े गए जिनमें छेड़छाड़ कर बिजली चोरी हो रही थी। प्लास्टिक के दाने बनाने वाली फैक्ट्री में पिन लगा कर मीटर में चोरी की जा रही थी। यह 16 किलोवाट का लोड पाया गया। नागौर ग्रामीण में 17 किलोवाट के कनेक्शन में मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी हो रही थी।

अजमेर जिले में बिजली चोरी के संदेह पर 511 जगहों पर छापे मारे गए। इनमें से 48 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। 12 मामले दुरुपयोग के पाए गए। बिजली चोरों पर 12.68 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। भीलवाड़ा जिले में बिजली चोरी के 236 मामले पकड़ गए। बिजली चोरों पर 29.75 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

डाकघर का इंटरनेट बंद,कामकाज ठप

अजमेर.गगवाना उप डाकघर में पिछले तीन माह से इंटरनेट बंद होने से कामकाज प्रभावित है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्पीड पोस्ट, खाते का लेने-देन, एफडी व आधार कार्ड सहित सभी कार्य बंद पड़े हॅै। ग पोस्टमैन केवल डाक डिलीवरी का ही काम कर रहे हैं। डाक सहायक बाबू लाल मीणा के अनुसार सुप्रीटेडेंट को इंटरनेट बंद होने की जानकारी कई बार दी जा चुकी है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। नोबाय, गगवाना, भूडोल, बूबानी, चाचियावास, गेगल, घूघरा, कायड़, लाडपुरा, मुहामी व उंटड़ा गांव के क्षेत्रवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार पोस्ट मास्टर लक्ष्मण कुमार गोयल कभी कभार ही कार्यालय आते है।

read more: बिजली चोरी पकडऩे गई टीम से मारपीट