30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smart City : स्मार्ट सिटी अजमेर का ये मार्ग जल्द ही रोशनी से होगा जगमग

Smart City Ajmer : एडीए लगाएगा रोड लाइटें,81 लाख रुपए होंगे खर्च, आयुक्त ने किया निरीक्षण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 17 Dec 2019, 1:39 PM IST

Street lights

Street lights

अजमेर. अंधेरे में डूबा यूनिवर्सिटी तिराहा व जनाना अस्पताल मार्ग जल्द ही रोशन से जगमग होगा। अजमेर विकास प्राधिकरण(Ajmer Development Authority) ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है। इस रोड पर जल्द ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इनमें 100 वाट के एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। इस पर 81 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Read More: Encroachment News : अतिक्रमण पर फिर गरजी जेसीबी


प्राधिकरण ने इसका एस्टीमेट तैयार कर लिया है जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। पांच किमी लम्बी इस हाइवे सडक़ के किनारे कई कॉलोनियां बसी हुई हैं। एडीए ने नियमन शुल्क भी वसूल किया है। यह सडक़ वर्तमान में अंधेरे में है। सडक़ पर जानवर भी भटकते रहते है। हादसे का अंदेशा भी रहता है। कॉलोनीवासी भी लगातार लाइट लगाने की मांग कर रहे थे। सम्पर्क पोर्टल पर भी कई बार शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं।

Read More: बिजली की मांग में बढ़ोतरी की बजाय आई कमी

सोमवार को एडीए आयुक्त गौरव अग्रवाल ने यूनिवर्सिटी-जनाना रोड का दौरा भी किया। आयुक्त ने इसके अलावा हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। इस भवन की प्राधिकरण जल्द ही मरम्मत करवाएगा। आयुक्त ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर बी-ब्लॉक में बांडी नदी का भी निरीक्षण किया। आसपास के लोगों ने नदी के लिए बनाई गई दीवार की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की।

Read More: Pics: दिन में जलती बिजली, कैसे होगी बचत!