30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्यावर रोड होगा फोरलेन,सर्वे में जुटा एडीए

पानी व बिजली की लाइनें होंगी शिफ्ट, कलवर्ट की चौड़ाई भी बढ़ेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 30 Nov 2019, 7:02 AM IST

ब्यावर रोड होगा फोरलेन,सर्वे में जुटा एडीए

ada,ada,ada,ada,ada

अजमेर. जयपुर रोड, जनाना अस्पताल रोड की चौड़ाई बढ़ाने के बाद अब ada अजमेर विकास प्राधिकरण ने Beawar road ब्यावर रोड की चौड़ाई बढ़ाने का निणर्य लिया है। प्राधिकरण आयुक्त गौरव अग्रवाल के निर्देश पर अभियंताओं ने ब्यावर रोड को fourlane फोरलेन करने के लिए survey सर्वे शुरू कर दिया है। यह सड़क डीएवी कॉलेज से एफसीआई गोदाम तक फोरलेन बनी हुई है। एफसीआई गोदाम से ट्रांसपोर्ट नगर योजना, डीडीपुरम योजना की साइड रोड से जोडऩे वाला मुख्य मार्ग सराधना ओवरब्रिज तक फोरलेन नहीं है। इसकी लम्बाई 2.50 किमी है। इस रोड पर यातायात का दबाव बढ़ रहा है। उपनगरीय दौराई रेलवे स्टेशन चालू होने, ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट में गतिविधियां बढऩे के कारण अब इस मार्ग पर भारी वाहनों की अवाजाही बढ़ रही है। वर्तमान में टू लेन रोड होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। शहर की यह प्रमुख सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन आती है। मास्टर प्लान में सड़क का मार्गाधिकार 100-120 चौड़ा है, लेकिन अतिक्रमण के कारण यह कहीं 80 तो कहीं 60 फीट है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में अतिक्रमण हैं। एडीए को पहले अतिक्रमियों से निपटना होगा।

यह होगा काम
जौंसगंज चौराहे से एफसीआई गोदाम तक सड़क फोनलेन बनी हुई है। इस पर डिवाइडर बना हुआ है, लेकिन यह क्षतिग्रस्त अवस्था में है। एफ सीआई गोदाम से सराधना आरओबी तक फोनलेन बनाए जाने वाले कार्य के तहत जो डिवाइडर बनाए जाएंगे उसी अनुरूप जौंसगंज चौराहे से एफसीआई गोदाम तक बनाए जाने से फोरलेन में एकरूपता आएगी। यह कार्य भी प्रस्तावित किया गया है कि डीडीपुरम मार्ग से सराधना आरओबी तक फोनलेन के तहत बिजली के पोल व पीएचईडी की पाइप लाइन भी शिफ्ट करनी होगी। सड़क निर्माण में 120 पेड़ भी आ रहे हैं। रास्ते में आ रहे 5 कलवर्ट को भी चौड़ा किया जाएगा। एडीए आयुक्त ने नसीराबाद घाटी सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।

read more: अब यहां मजदूरी से भी कम है कमीशन