अजमेर

Cbse: स्टूडेंट्स के लिए खास, स्कूल बताएंगे होम एग्जाम सेंटर के बारे में

विद्यार्थी 1 से 15 जुलाई तक बोर्ड परीक्षाएं अपने गृह जिले में दे सकेंगे।
less than 1 minute read
Jun 10, 2020
cbse home exam center
cbse home exam center

अजमेर.

सीबीएसई के बारहवीं और दिल्ली रीजन के दसवीं के विद्यार्थी अपने गृह जिले में परीक्षाएं दे सकेंगे। स्कूल ने विद्यार्थियों से परीक्षा केंद्र बदलाव की सूचनाएं मांगी थी। अब स्कूल 11 जून तक संकलित सूचना को पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर बताया था कि कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते कई विद्यार्थी अपने गृह जिलों में चले गए हैं। वे फिलहाल अपने परीक्षा केंद्रों वाले जिलों में नहीं है। ऐसे विद्यार्थी 1 से 15 जुलाई तक बोर्ड परीक्षाएं अपने गृह जिले में दे सकेंगे।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज द्वारा जारी पत्र के अनुसार स्कूल को विद्यार्थियों से 9 जून तक गृह जिलों में परीक्षा केंद्र की सूचना लेनी थी। प्राइवेट विद्यार्थी 11 जून तक परीक्षा केंद्र बदलाव की सूचना दे सकेंगे।

आगे की प्रक्रिया
सीबीएसई के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार स्कूल 11 जून तक विद्यार्थियों से संकलित सूचना को अपलोड करेंगे। सीबीएसई 16 जून केंद्र संबंधित सूचना अपलोड करने का काम करेगा। स्कूल 16 से 18 जून तक विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी देंगे। प्राइवेट विद्यार्थी 20 जून तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि स्कूल 16 जून से ई-परीक्षा पोर्टल से विद्यार्थियों की सूची और अन्य सूचनाएं डाउनलोड कर सकेंगे।

Published on:
10 Jun 2020 07:42 am