अजमेर

चिराग पासवान परिवार समेत पहुंचे अजमेर शरीफ : बोले- 4 मई को 5 राज्यों में बन रही बीजेपी सरकार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार को परिवार समेत अजमेर दरगाह पहुंचे, इस दौरान उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में अकीदत पेश की। मीडिया से बातचीत में कहा कि 4 मई को 5 राज्यों में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है।

2 min read
Apr 25, 2026
मंत्री चिराग पासवान (फोटो-पत्रिका)

अजमेर। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को अजमेर पहुंचकर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में अकीदत पेश की। उन्होंने दरगाह में मजार शरीफ पर मखमली चादर और फूल चढ़ाकर देश-प्रदेश की खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।

शनिवार शाम करीब 4:30 बजे पुष्कर से रवाना होकर चिराग पासवान दरगाह शरीफ पहुंचे। उनके साथ उनकी माता रीना पासवान और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। दरगाह पहुंचने पर खादिम सैयद जहूर बाबा चिश्ती ने उन्हें पारंपरिक तरीके से जियारत कराई। आस्ताना शरीफ में पूरे विधि-विधान के साथ चादर और फूल पेश किए गए। इस दौरान दरगाह परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी देखने को मिले।

ये भी पढ़ें

Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 5.49 लाख वोटर्स के नाम कटे, 2.27 लाख नए जुड़े

बोले- दादा की परंपरा निभा रहे

इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि जैसे उनके दादा पूरे परिवार के साथ ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में आते थे। उसी परंपरा का मैं निर्वहन कर रहा हूं। मैं भी अपने पूरे परिवार के साथ दरगाह में आया हूं। मेरे साथ बच्चे, मां, जीजा, दीदी सभी लोग दरगाह में आए हैं।

भजनलाल सरकार को बताया बेहतर

चिराग पासवान ने कहा कि राजस्थान में पीएम मोदी के नेतृत्व में भजनलाल शर्मा की सरकार बेहतर कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों कई बड़े कार्य दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि जिन 5 राज्यों में चुनाव हुए हैं, सभी में भाजपा 4 मई को सरकार बनाने जा रही है।

देश की तरक्की की कामना

दरगाह में जियारत के दौरान चिराग पासवान ने देश की तरक्की, सामाजिक सौहार्द और जनता के कल्याण की कामना की। उनके इस दौरे को धार्मिक आस्था के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में विभिन्न राज्यों में चुनावी हलचल तेज है।

शुक्रवार को गए थे सालासर बालाजी

इससे एक दिन पहले, शुक्रवार को चिराग पासवान ने सालासर बालाजी मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। यहां उन्होंने परिवार सहित भगवान हनुमान के दरबार में मत्था टेका और मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हुए नारियल बांधा। मंदिर परिसर में हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुजारी परिवार ने विधिवत पूजा करवाई और मंदिर के इतिहास की जानकारी दी। इस दौरान उन्हें बालाजी का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और स्मृति स्वरूप बालाजी की तस्वीर भेंट की गई।

बंगाल में बदलाव

धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ चिराग पासवान ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उनके मुताबिक, बंगाल में भारी मतदान यह संकेत देता है कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है।

महिला आरक्षण बिल पर भी बोले

इसके अलावा, उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की आधी आबादी को उनका अधिकार देने में असफल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में इसका असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Panchayat Election: पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर बढ़ती अनिश्चितता, विपक्ष ने भजनलाल सरकार की नीयत पर साधा निशाना
Published on:
25 Apr 2026 06:08 pm
Also Read
View All