अजमेर

Crime file : नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से बलात्कार,पढें Crime से जुड़ी और भी खबरें

crime in ajmer :चार साल तक देहशोषण,गर्भपात( Abortion) कराया

2 min read
Jul 17, 2019
Crime file : नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से बलात्कार,पढें Crime से जुड़ी और भी खबरें

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से बलात्कार (rape )
अजमेर. रामगंज में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार व अश्लील वीडियो क्लिप बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

थानाप्रभारी गोमाराम ने बताया कि भीलवाड़ा निवासी तेज कुमार पर आरोप है कि 1 जनवरी 2018 को पीडि़ता के चन्दवरदाई नगर स्थित मकान में आया। आरोपी ने उसको नशीला पदार्थ (alcoholic substance) पिलाकर बलात्कार कर अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पीडि़ता का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकर कराया है।

चार साल तक देहशोषण,गर्भपात( Abortion) कराया

अजमेर. अलवर गेट थाने में एक महिला ने रेलवे कर्मचारी पर चार साल तक देहशोषण व गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने शिकायत दी कि रेलवे में कर्मचारी हिमांशु माथुर चार साल तक उसका देहशोषण करता रहा। जब पीडि़ता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि देहशोषण से वह गर्भवती हो गई। इस पर आरोपी ने गर्भपात भी करवा दिया।

Read More :crime in pushkar : पुष्कर में फ्रांसीसी पर्यटक संदिग्ध हालात में घायल

शांतिभंग में छह गिरफ्तार (Arrested)

अजमेर. दरगाह क्षेत्र में कार ले जाने से रोकने पर सोमवार रात हैडकांस्टेबल से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया। दरगाह थाना पुलिस ने 6 जनों को शांतिभंग मे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया। पुलिस के अनुसार सोमवार रात हैड कांस्टेबल रामकुमार धान मंडी में गश्त पर थे। रात करीब साढ़े 12 बजे कार में 6 युवक आए। उन्हें हैड कांस्टेबल रामकुमार ने धान मंडी से आगे वाहन ले जाने से रोक दिया। कार को रोकने पर कार में सवार युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी। सूचना पर थाने से आए जाप्ता ने कार में सवार भगवानगंज निवासी तरुण, अमित, हितेश, कालू, करण, विकास को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
17 Jul 2019 12:18 pm
Also Read
View All