29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर पुजारी ने किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींच दी धमकी

दुष्कर्म का मामला दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 3 Jan 2018, 10:56 PM IST

crime

सोजत / पाली। मंदिर के पुजारी द्वारा प्रसाद खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने और मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींच कर धमकियां देने का मामला सामने आया है। इस मामले को दबाने के लिए विवाहिता को धमकियां भी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढें : जयपुर के इस क्षेत्र में कभी भी हो जाता है अमोनिया गैस का रिसाव

पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि सोजत निवासी प्रवीण दवे एक मंदिर का पुजारी है। उसने बीते दिनों उसे घर लाकर खीर दी और उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद उसको होश नहीं रहा और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक हालत में उसके फोटो मोबाइल से भी खींचे। इसके बाद उसने मंदिर जाना छोड़ दिया तो आरोपित उसे मोबाइल पर फोटो भेज कर धमकियां देता रहा। पुलिस ने दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह भी पढें : पत्नी के सामने पति की लाश को लगाया ठिकाने, वह बैठी रही चुप

पहले भी किया प्रयास

पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पति के साथ पिछले तीन-चार वर्षों से मंदिर दर्शन करने जाती थी। एक दिन उसके पति कहीं बाहर गए हुए थे। वह मंदिर अकेली ही गई, जहां प्रवीण ने प्रसाद के रूप में खीर खिलाई। प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया था। लेकिन उस दिन आरोपित अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हुआ। वह घर पहुंची तो दूसरे दिन आरोपित घर आया और धार्मिक भजन भरने का कहकर उसका मोबाइल ले गया। इसके बाद उसके नम्बर ले लिए और मोबाइल पर उसको धमकी देने लगा।

यह भी पढें :अगर गाडी के नंबर यह है तो जाने कब तक करा सकते हैं प्रदूषण जांच

बच्चे के अपहरण की धमकी
रिपोर्ट में पीडि़ता ने यह भी बताया कि 14 अक्टूबर को अनजान व्यक्ति के मोबाइल से फोनकर उसको कहा गया कि इस घटना की जनकारी किसी को दी तो उसके बच्चे का अपहरण हो जाएगा।