29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के इस क्षेत्र में कभी भी हो जाता है अमोनिया गैस का रिसाव, दहशत में जिंदगी बिताते हैं लोग

प्रशासन मौन, स्थानीय लोगों में आक्रोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 3 Jan 2018, 7:20 PM IST

jaipur

जयपुर। भांकरोटा थाना अंतर्गत एक कोल्ड स्टोरेज से अचानक गैस रिसाव होने से स्थानीय लोगों में दहशत है। बुधवार को भी कोल्ड स्टोरेज से अचानक गैस रिसाव होने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। आगंन रेजिडेंट वेलफेयरन एसोसिएशन के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज संचालकों के खिलाफ भांकरोटा थाने में शिकायत दी है। साथ में यह क्षेत्र महापुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। पंचायत के सरपंच को भी आबादी क्षेत्र में चल रहे कोल्ड स्टोरेज को बंद कराने के लिए गुहार लगाई है। लेकिन कोल्ड स्टोरेज में गैस रिसाव होने का सिलसिला लगातार जारी है।

यह भी पढें : आमेर फोर्ट में बना रिकॉर्ड, ढाई लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे

लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
स्थानीय निवासियों ने बताया कि उक्त फैक्ट्री के सुरक्षा मापदंड की जांच की जानी चाहिए। एक माह में तीन चार बार अचानक कोल्ड स्टोरेज फैक्ट्री से गैस रिसाव होने की घटना होती रहती है। गैस रिसाव के समय यहां काम करने वाले भी मौके से भाग छूटते हैं। गैस रिसाव से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वहीं पर्यावरण पर भी विपरित असर पड़ रहा है।

यह भी पढें : प्रदेश का हर पांचवां व्यक्ति दूषित पानी पीने को मजबूर


आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ

लोगों ने बताया कि जब भी गैस रिसाव होता है, स्थानीय लोगों की आंखों में जलन मचने लगती है, सांस लेने में भी तकलीफ होती है। दुर्गंध भी आती है। कई बार कोल्ड स्टोरेज संचालक को शिकायत भी की, लेकिन गैस रिसाव रोकने के कोई उपाय नहीं किए। स्थानीय निवासियों में इसको लेकर प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश हैं। उनका कहना था कि प्रशासन को क्षेत्र में बड़ा हादसा होने का इंतजार है। जब हादसा होगा, उसके बाद प्रशासन खानापूर्ति के लिए भागदौड़ करता नजर आएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग