29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के सामने पति की लाश को लगाया ठिकाने, वह बैठी रही चुप, बाद में ऐसे खुला मामला

फंदे से लटक कर दी पति ने जान, शव को सडक पर फेंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Om Prakash Sharma

•

Updated: 3 Jan 2018, 8:55 PM IST

jaipur

जयपुर। खाली प्लाट में मिले शव की शिवदासपुरा थाना पुलिस ने गुत्थी सुलझा दी है। व्यक्ति ने पत्नी के मित्र की मारपीट से परेशान होकर आत्महत्या की थी। इसके बाद उस मित्र ने शव को उतार कर खुले में पटक गया। पूरे घटनाक्रम की जानकारी होने के बावजूद पत्नी ने किसी को नहीं बताया। दो दिन बाद शव मिलने पर मामले की जानकारी सामने आई थी। पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। वहीं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर महिला के मित्र की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को प्रताप नगर के रावी अपार्टमेंट निवासी राकेश शर्मा का शव मंगलवार सुबह खाली प्लाट में मिला था। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि राकेश की मौत गले में फंदा लगने से हुई है। पूछताछ में उसकी पत्नी पूजा ने इसकी पुष्टि भी की है।


31 की रात को हुई थी मौत

पुलिस ने बताया कि राकेश शराब का आदी था। प्रताप नगर में रहने वाला सुनील उनके घर आता जाता था। किसी बात को लेकर राकेश और सुनील में विवाद हो गया। इस बात पर सुनील ने राकेश की पिटाई कर दी। उसने राकेश को गोदावरी अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में बंद कर दिया। यह फ्लैट सुनील ने ही किराए पर ले रखा है, जहां असामाजिक गतिविधियां संचालित करता था। कमरे में बंद राकेश ने फंदे से लटकर जान दे दी। यह बात पता चलने पर सुनील ने पुलिस को सूचना देने के बजाय शव को उतारा और शिवदासपुरा क्षेत्र में बीलवा के पास शव को पटक दिया।

पत्नी को थी पूरी जानकारी
अभी तक की पड़ताल में राकेश की पत्नी का कहना है कि सुनील अक्सर उसे भी पीटता था। उसने किसी को न बताने के लिए कहा था। खास बात यह है कि पति की मौत की जानकारी होने के बावजूद महिला ने अपने बच्चों को भी नहीं बताया। बच्चों को कह दिया कि उनके पिता लापता हो गए। महिला की भूमिका का खुलासा सुनील के पकड़े जाने पर होगा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।