29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सताने लगा जनवरी का बर्फीला जाड़ा, प्रदेश में कंपकंपाने वाली सर्दी, कई जगह पारा पहुंचा माइनस में

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा लुढ़का, बेजा सर्दी से जनजीवन प्रभावित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Jain

•

Updated: 3 Jan 2018, 10:15 PM IST

jaipur

जयपुर। बीती रात पूरे प्रदेश में इस सीजन की सर्वाधिक ठंडी रात रही। सीकर जमाव बिन्दु पर पहुंच गया। फतेहपुर उससे भी नीचे -2 डिग्री सेल्सियस पर ठिठुरा। भीषण सर्दी से वहां हाड़ कंपकंपाने लग गए। माउंट आबू में तापमान -1.4 डिग्री रहने से वादियों में बर्फ जमने लगी। राजधानी जयपुर में पारा फिर गिरा। यहां 1.7 डिग्री की गिरावट के साथ इस सीजन के न्यूनतम स्तर पर 6.1 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम पारा भारी गिरावट के साथ करीब करीब पूरे प्रदेश में दर्ज किया गया। भीलवाड़ा 0.9, श्रीगंगानगर 1.7, चूरू 2, अलवर 2.2 और चित्तौडगढ़़ में 2.5 डिग्री के साथ जबरदस्त जाड़ा रहा। जोधपुर में भी इस सर्दी का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। बर्फीली सर्दी ने पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है।

अभी राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सर्दी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। सर्दी के कारण लोग देर सुबह तक रजाइयों में दुबके रहे। सूरज के क्षितिज पर चढऩे के साथ शहरवासी चाय के प्याले ले कर धूप में बैठ गए। सुबह करीब तीन घंटे तक धूप सुहानी लग रही थी। इसके बाद चटखधूप ने लोगों को हटने पर मजबूर कर दिया, लेकिन छांव में धूजणी छूट रही थी।

पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी
जाड़ा तेज पडऩे से मौसम विभाग ने देश के उत्तरी भाग में पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी भी दी है। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख और हिमाचल प्रदेश कुल्लू व मनाली में हल्की बर्फबारी हो सकती है। देश में सर्वाधिक ठंडा स्थान फिलहाल लेह है जहां तापमान शून्य से 16 डिग्री नीचे यानी माइनस 16 डिग्री मापा गया।

खेतों में बर्फ, ओस की बूंदे जमी
बादल, धुंध और हवा की जुगलबंदी के कारण बुधवार को शेखावाटी में कड़ाके की सर्दी रही। खेतों में बर्फ की परत नजर आई। श्रीगंगानगर में एक ही दिन में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। हाड़कंपाती सर्दी से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।