अजमेर

Ajmer Crime News: चंद रूपयों की खातिर बात इतनी बढ़ गई कि हो गई चाकूबाजी और…..

Ajmer Crime News : अलवर गेट चौराहे पर दो गुटों में चाकूबाजी देर रात तक पुलिस में नहीं दी शिकायत
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2019, 11:56 AM IST
crime case
दोनों की हालत गंभीर, घटना के बाद से बेटा भी घर से गायब

अलवर गेट चौराहे पर दो गुटों में चाकूबाजी
अजमेर. अलवर गेट चौराहे पर मंगलवार रात युवकों के दो गुटों के बीच चाकूबाजी हो गई। इसके चलते दो युवक जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी। हालांकि देर रात मामले में किसी ने शिकायत नहीं दी।

Read More:

पुलिस के अनुसार अलवर गेट चौराहे पर मंगलवार रात आपसी कहासुनी चाकूबाजी (Ajmer Crime News) में तब्दील हो गई। झगड़े में चले हथियार से अनिश व उमेश नामक युवक जख्मी हो गए।

प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मंगलवार रात अनिश और उमेश अलवर गेट चौराहे पर बैठे थे। तभी आकाश-दीपक यहां पहुंचे। उनमें 200 रुपए को लेकर विवाद हो गया। उमेश ने आकाश पर चाकू से हमला (crime in ajmer )कर दिया। इधर, अनिश पर भी धारदार हथियार से सिर में चोट आई।

तोडफ़ोड़ के मामले में सरपंच सहित कुल 12 आरोपी बरी

केकड़ी. कार्यालय में घुसकर तोडफ़ोड़ करने व गाड़ी में आग लगाने के बहुचर्चित मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सुनीता मीणा ने भिनाय पंचायत समिति के देवलियाकलां के सरपंच फतहचन्द महात्मा सहित कुल 12 आरोपियों को बरी करने के आदेश दिए हैं। अधिवक्ता मनोज आहूजा ने बताया कि किशनगढ़ निवासी शिवराज सिंह ने 6 फरवरी 14 को भिनाय थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात्रि के समय देवलियाकलां स्थित ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान फतहचन्द महात्मा ने अन्य साथियों के साथ ऑफिस में घुसकर तोडफ़ोड़ की।

बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की तरफ से पैरवी करते हुए आहूजा ने तर्क दिया कि गवाहों के बयानों में विरोधाभास है। अभियोजन अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित नहीं कर सका है। सुनवाई के बाद न्यायालय ने महात्मा सहित सभी 12 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी करने के आदेश जारी किए हैं।

Updated on:
20 Nov 2019, 11:56 AM IST
Published on: