30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेलर की चपेट से मोपेड सवार रिटायर फौजी की मौत

घर से हंसी-खुशी गार्ड की नौकरी के लिए निकला था,बीच रास्ते आई मौत, मोपेड के परखच्चे उड़े,घायल फौजी ने अजमेर के अस्पताल में तोड़ा दम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 19 Nov 2019, 7:04 AM IST

ट्रेलर की चपेट से मोपेड सवार रिटायर फौजी की मौत

दुर्घटना संकेतात्मक....

अजमेर. किसी की मौत कहकर नहीं आती। वह तो अचानक और दबे पांव आ जाती है। कभी-कभी ऐसा हादसा (accident) हो जाता है कि देखने व सुनने वालों की भी रूह कांप जाती है। बाद में लोग यही कहते हैं-विधाता की मर्जी है। किस्मत में यही लिखा था।

अजमेर जिले (ajmer distic) के नागेलाव कस्बे में मोपेड सवार एक सेवानिवृत्त फौजी (Retired soldier) के साथ भी यही हुआ। सेना से रिटायर होने के बाद उसने परिवार पालने के लिए विद्युत वितरण निगम में गार्ड (gard) की नौकरी कर ली। सब कुछ अच्छा चल रहा था,लेकिन सोमवार का दिन उसके लिए काल बनकर आया।

मोपेड ट्रक में जा धंसी

घर से हंसी-खुशी खाना खाकर मोपेड से निकला था। तभी सडक़ पर ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे (accident) के बाद मोपेड ट्रेलर के आगे वाले हिस्से के नीचे जा घुसी। फौजी लहुलूहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला। हालात गंभीर देख जिला मुख्यालय अजमेर स्थित सरकारी अस्पताल (goverment hospital) भिजवाया। घायल फौजी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर एएसआई किशन सिंह रावत ने अजमेर पहुंच पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया।

सामने से मारी टक्कर

मृतक के पुत्र इस्लाम खां के अनुसार उसके पिता वजीर खां अलीपुरा गांव से नौकरी के लिए निकले थे। जो पीसांगन उपखंड़ के जेठाना स्थित 220 केवी विद्युत सब-स्टेशन (electric sub-staion) पर गार्ड के पद पर तैनात थे। मोपेड से ड्यूटी पर जेठाना जाते समय नागेलाव के जेठाना रोड पर ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी।

सूचना पर एएसआई किशन सिंह रावत, बीट कांस्टेबल राजेंद्र सिंह चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रेलर को थाने लेकर आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।