30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झोलाछाप डॉक्टरों पर करो कार्रवाई

संभागायुक्त ने ली बैठक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rajendra Thakur

•

Updated: 19 Nov 2019, 1:18 AM IST

झोलाछाप डॉक्टरों पर करो कार्रवाई

झोलाछाप डॉक्टरों पर करो कार्रवाई

ग्वालियर. संभाग के सभी जिलों में ऐसे झोला छाप डॉक्टरों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए, जिनके पास मेडीकल की डिग्री न होने के बाद भी लोगों का उपचार कर रहे हैं। अवैध उत्खनन,परिवहन को लेकर भी कार्रवाई की जाए। यह निर्देश संभागीय आयुक्त एमबी ओझा ने संभागीय समन्वय बैठक में दिए हैं। मोतीमहल के मान सभागार में हुई बैठक में उपायुक्त डॉ भूपेन्द्र गोयल, संयुक्त आयुक्त विकास रामकुमार शर्मा, जीडीए सीईओ वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य संभाग स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान संभागायुक्त ने संभागीय उडऩदस्ता प्रभारी को निर्देश दिए कि खनिज विभाग का उडऩदस्ता सक्रिय तरीके से कार्रवाई करे।
6 दिन बाद शुरू होगा उपार्जन: संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर 25 नवंबर से धान, ज्वार और बाजरा का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा। इस खरीद में धान के लिए 1815 रुपए प्रति क्विंटल, ज्वार के लिए 2550 रुपए प्रति क्विंटल, बाजरा के लिए 2050 रुपए प्रति क्विंटल रुपए समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। ग्वालियर जिले में खरीद के लिए 31 केन्द्रों पर 8 हजार 956 किसानों का पंजीयन हुआ है। शिवपुरी में 49 केन्द्रों पर 20 हजार 895 किसान, अशोकनगर में 13 केन्द्रों पर 729 किसान, गुना में 44 केन्द्रों पर 2555 किसान और दतिया जिले में 35 केन्द्र्रों पर 15790 किसानों का पंजीयन किया गया है।