30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime: स्नेचर्स से उड़ाई डेढ़ तोले सोने की चेन

जौंसगंज इलाके में हुई वारदात। बाइकर्स गैंग ने लूटी महिला की चेन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 23 Oct 2019, 7:50 AM IST

chain snatching

chain snatching

अजमेर. कई दिनों की खामोशी के बाद शहर में चेन स्नेचर्स (chain snatchers) फिर सक्रिय हो गए हैं। जौंसगंज इलाके में चेन स्नेचिंग की वारदात हो गई। तीन बाइकर एक महिला (women) की डेढ़ तोले सोने की चेन ले उड़े। महिला ने स्कूटी (scooty) पर पीछा करने का प्रयास किया पर लुटेरे रफूचक्कर हो गए। महिला ने रामगंज थाना पुलिस में शिकायत दी है।

read more: POLICE: सर्च अभियान, दरगाह थाना पुलिस ने खंगाले होटल

नारीशाल रोड-अशोक विहार निवासी सुजाता विश्नोई सुबह घरेलू सामान (house work) खरीदकर स्कूटी पर घर लौट रही थीं। जौंसगंज पुलिया के निकट तीन बाइकर्स (bikers gang) खड़े थे। सुजाता के नजदीक आते ही लुटेरे झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन (gold chain) तोड़ ली।

गार्मेन्ट एक्पोर्ट का काम
सुजाता ने बताया कि वह कुछ समझ पाती इससे पहले लुटेरे भाग छूटे। उसने तत्काल स्कूटी से कुछ दूर लुटेरों का पीछा (loot) किया, लेकिन बाइकर्स (bikers gang) उसकी आंखों से ओझल हो गए। सोने की चेन डेढ़ तोले की थी। उसके कुछेक टुकड़े जमीन पर गिर गए। वह घर पर गार्मेन्ट एक्सपोर्ट का कामकाज करती है।

read more: Law education: युवाओं को चाहिए नए कौशल और जॉब ओरिएन्टेड कोर्स

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

महिला की शिकायत पर रामगंज थाना (ramganj) पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज (cctv footege) खंगाले, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।

read more: Ajmer News-Dargah : अजमेर दरगाह में बदला जुमे की नमाज का समय

बनेंगे सभी कॉलेज के ध्वज, लगाए जाएंगे दीक्षांत समारोह में

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) के दीक्षांत समारोह में इस बार बदलाव दिखेगा। पहली बार परिसर में सभी सम्बद्ध कॉलेज के ध्वज (college flag)लगाए जाएंगे। कुलपति ने सभी कॉलेज को 15 नवंबर तक ध्वज और कॉलेज का प्रतीक चिन्ह निर्धारित कर विश्वविद्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।

read more: Ajmer Nagar nigam : दावेदारों के मसूंबों पर ‘पानी, ’ अब नजरें एससी महिला दावेदारों पर

विश्वविद्यालय में नवां दीक्षांत समारोह का आयोजन दिसंबर में प्रस्तावित है। इसमें कुलाधिपति एवं राज्यपाल कलराज मिश्र, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी और अन्य अतिथि शामिल होंगे। दीक्षान्त समारोह में सत्र 2017-18 के टॉपस को पदक, शोधार्थियों को डिग्री बांटी जाएंगी। 2018-19 के पदक और डिग्री बने तो उनका भी वितरण किया जाएगा।