अजमेर

Crime: ठेकेदार पर गहराया शक, पुलिस की टिकी हैं निगाहें

किराए का मकान लेकर पति श्यामलाल से अलग रहती थी। पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था।
2 min read
Dec 15, 2019
dead body
dead body

अजमेर. कंचन नगर दौराई स्थित मकान में मिले महिला के शव (dead body) का रविवार को तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। रामगंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम (autopsy) के बाद शव परिजन को सौंप दिया। उधर पुलिस ठेकेदार को प्राइम सस्पेक्ट (prime suspect) मानते हुए जांच में जुटी है। उससे पूछताछ भी जारी है।

कंचन नगर दौराई में 14 दिसंबर को मकान के बंद कमरे से संतोष (45) की सड़ी-गली लाश मिली थी। लाश करीब डेढ़-दो महीने पुरानी बताई गई। मृतका संतोष मजदूरी (labour) कर जीवनव्यापन करती थी। वह पांच साल से किराए का मकान (rental house) लेकर पति श्यामलाल से अलग रहती थी। पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था।

मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

रविवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल बोर्ड (medical board) ने शव का पोस्टमार्टम किया। बोर्ड ने विसरा और अन्य सामग्री जांच के लिए रखी है। फिलहाल रिपोर्ट (report) का खुलासा नहीं किया गया है।

ठेकेदार पर गहराया शक
रामगंज थाना प्रभारी गोमाराम ने बताया कि मृतका संतोष ठेकेदार मुन्नालाल रेगर के पास मजदूरी करती थी। महिला के परिजनों ने ठेकेदार द्वारा हत्या (murder) करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने मुन्नालाल से पूछताछ शुरू कर दी है। इनमें उसके या किसी अजनबी के संतोष के घर आने-जाने सहित कोई विवाद जैसे बिंदू शामिल है। इसके अलावा पुलिस ठेकेदार के कॉल डिटेल (call detail) भी निकालने में जुटी है। मृतका के घर के आसपास रहने वाले लोगों के अलावा उसके पति श्यामलाल से भी पूछताछ की गई है।

दुष्कर्म नहीं तो लाश र्निवस्त्र कैसे?

मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में दुष्कर्म (rape )की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन लाश के र्निवस्त्र मिलने से सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस जांच में यह माना जा रहा है, कि संभवत: शव पुराना होने से कपड़े गल गए है।

Updated on:
15 Dec 2019 10:05 am
Published on:
15 Dec 2019 10:05 am