30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा-2019 : 81 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित

राजस्थान लोकसेवा आयोग ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के लिए आयोजित जनसम्पर्क अधिकारी परीक्षा-2019 के तहत 81 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 14 Dec 2019, 3:05 PM IST

जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा-2019 : 81 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित

जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा-2019 : 81 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित


अजमेर. राजस्थान लोकसेवा आयोग (RPSC news )ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के लिए आयोजित जनसम्पर्क अधिकारी परीक्षा-2019 के तहत 81 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। आयोग सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि आयोग ने 22 अक्टूबर को जनसम्पर्क अधिकारी परीक्षा-2019 (Public Relations Officer Exam-2019) का आयोजन किया था। संवीक्षा परीक्षा के आधार पर 81 अभ्यर्थियों (candidates) को अस्थाई तौर पर साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र भरकर 18 दिसंबर तक वांछित प्रमाण पत्रों के साथ आयोग कार्यालय में भिजवा सकेंगे। आवेदन प्राप्त होने के बाद इनकी पात्रता जांच होगी। साक्षात्कार (interview) सम्बन्धी सूचना से अभ्यर्थियों को यथा समय अवगत कराया जाएगा।

Read More: 6th Ajmer Literature Festival : अजमेर लिटरेचर फेस्टिवल 20 से

यह भी पढ़ें : गांधी विचार संस्कार परीक्षा 19 को

प्रवेश-पत्र माशिबो की वेबसाइट पर
अजमेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से गांधी विचार संस्कार जिला स्तरीय परीक्षा 19 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पूर्व में राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 व 11 वीं विद्यालय स्तर पर चयनित परीक्षार्थी इसमें सम्मिलित होंगे। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि परीक्षा जिला मुख्यालयों और तहसील स्तर पर निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर दो से तीन बजे तक ली जाएगी। प्रवेश पत्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

Read More: सीबीएसई की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में

विद्यालय प्रभारी प्रमाणीकरण के बाद संबंधित परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र वितरित करेंगे। परीक्षा के लिए सामग्री बोर्ड की ओर से भेजी नहीं जाएगी, अलबत्ता इसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। केन्द्राधीक्षक इस सामग्री को डाउनलोड कर मुद्रित कराएंगे। परीक्षा संबंधी किसी भी समस्या के निराकरण के लिए शिक्षा बोर्ड में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

Read More: RPSC: वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी की काउंसलिंग 19 से