30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: थोड़ी देर में शुरू होगी वरिष्ठ अध्यापक की काउंसलिंग
Play video

RPSC: थोड़ी देर में शुरू होगी वरिष्ठ अध्यापक की काउंसलिंग

आयोग परिसर में करीब 25 काउन्टर पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 18 Nov 2019, 7:44 AM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) के अभ्यर्थियों की विषयवार काउंसलिंग (subject wise couselling) सोमवार से शुरू होगी। आयोग परिसर में करीब 25 काउन्टर पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी।

वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की पात्रता की जांच के लिए विचारित सूचियां (list) 29 जुलाई से 21 अगस्त तक जारी की गई थी। इनमें शामिल अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्रों (application form) और दस्तावेजों की जांच सोमवार से शुरू हो रही काउंसलिंग में होगी।

अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र (detailed form) की दो प्रतियां स्व प्रमाणित दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग के दौरान कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थिति देनी होगी। काउंसलिंग 25 नवंबर तक चलेगी।

यह रहेगा कार्यक्रम (नोट तिथि रोल नंबर आयोग के मुताबिक-सं)

18 नवंबर की काउंसलिंग
हिन्दी (टीएसपी): पद-318, (419643-926443) कुल अभ्यर्थी (682)

अंग्रेजी (टीएसपी): पद-16, (151213-615382) कुल अभ्यर्थी (41)
विज्ञान (टीएसपी): 39, (450749-925786) कुल अभ्यर्थी (90)

गणित (टीएसपी): पद-71, (151004-614032) कुल अभ्यर्थी (147)उर्दू (टीएसपी): पद-14, (452806-922274) कुल अभ्यर्थी (23)

19 नवंबर की काउंसलिंग
सामाजिक विज्ञान (टीएसपी): पद-202, (120625-614881) कुल अभ्यर्थी (466)

संस्कृत (टीएसपी): पद-178, (451282-925973), कुल अभ्यर्थी (400)

20 नवंबर की काउसंलिंगपंजाबी (नॉन टीएसपी) : पद-93, (104998-587125), कुल अभ्यर्थी (212)

सिंधी (नॉन टीएसपी): पद-04, (103796-344104), कुल अभ्यर्थी (10)
उर्दू (नॉन टीएसपी): पद-118, (400697-914503), कुल अभ्यर्थी (263)

20 और 21 नवंबर की काउंसलिंग
गणित (नॉन टीएसपी): पद-727, (100146-603250), कुल अभ्यर्थी (1521)

22 और 25 नवंबर की काउंसलिंगअंग्रेजी (नॉन टीएसपी): पद-819, (100019-609272), कुल अभ्यर्थी (1860)