30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather: जाते साल में ठिठुरा अजमेर, पारे में 4.5 डिग्री की हुई गिरावट

दोपहर तक धूप में तीखापन बढ़ गया। मगर गलन ने चैन नहीं लेने दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 14 Dec 2019, 6:42 PM IST

weather in ajmer

weather in ajmer

अजमेर. जाते साल में सर्दी की रंगत और बढ़ गई है। शनिवार को भी मौसम (weather) में सुबह से शाम कड़ाके की ठंडक रही। वाहनों, पौधों और हरी घास पर ओस (dew drops) की चादर बिछी दिखी। अलबत्ता दोपहर में तीखी धूप (sunshine) ने परेशान किया। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। शुक्रवार के मुकाबले पारे में 4.5 डिग्री की गिरावट हो गई।

Read More: Crime: बाहर से कमरे पर लगा था ताला, खोलते ही उड़ गए सबके होश

पौष की सर्दी ने सुबह से ही कंपकंपाए रखा। नलों में पानी भी बर्फीला (cold water) महसूस हुआ। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे (warm clothes) रहे। सूरज निकलने के बाद भी ठंडक (coldness) कायम रही। दोपहर तक धूप में तीखापन बढ़ गया। मगर गलन ने चैन नहीं लेने दिया। शाम तक कमोबेश लोग कभी धूप तो कभी छांव में बैठे रहे। रात के तापमान में 5 से 9 डिग्री की गिरावट बनी हुई है। अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री रहा।

Read More: Security: अचानक हथियार लेकर पहुंचे कमांडो, लोगों के उड़ गए होश

बदल रहा अजमेर का मौसम
जैव विविधता और हरियाली (green belt) में कमी, प्रदूषण (pollution) के चलते अजमेर का मौसम लगातार बदल रहा है। शहर पर कड़ाके की ठंड और तेज गर्मी का असर दिखता है। साल 2017 में 13 जनवरी के न्यूनतम तापमान सभी रिकॉर्ड (record) तोड़ता हुआ 3.0 डिग्री पर पहुंच गया था। इसी तरह 19 मई 2016 को गर्मियों में अधिकतम तापमान पचास साल का रिकॉर्ड तोडकऱ 46.2 डिग्री पर पहुंच गया था।

Read More: Arrest: नकबजनी का मुख्य सरगना और उसका साथी गिरफ्तार

पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी (himalaya) इलाकों में बर्फबारी के चलते जिले में कड़ाके की ठंडक बढऩे के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) बनने पर प्रदेश में जनवरी-फरवरी में मावठ भी हो सकती हैष इस दौरान पारे (temprature) के ग्राफ में तब्दीली होगी। तेज ठंडक से कहीं-कहीं पाला पडऩे के साथ-साथ कोहरा बढ़ सकता है।

Read More: zila parisad ajmer : जवाब देने का तरीका नहीं, यहां से बाहर चले जाएं