30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Arrest: नकबजनी का मुख्य सरगना और उसका साथी गिरफ्तार

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सूने मकानों की रैकी करते थे। रात में मौका पाते ही कीमती जेवरात, नकदी उड़ाने की वारदात अंजाम देते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 14 Dec 2019, 9:07 AM IST

culprits arrest

culprits arrest

अजमेर. शहर में लम्बे अर्से से चोरियों की वारदात अंजाम देने वाले मुख्य सरगना और उसके साथी को आदर्श नगर पुलिस थाना ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिन में सूने मकानों की रैकी कर रात को धावा बोलते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। इनसे कई वारदात खुलने की उम्मीद है।

Read More: Ajmer News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया पोस्टकार्ड अभियान

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि आदर्श नगर और रामगंज थाना क्षेत्र में चोरियों की कई वारदात हुई थीं। इसके मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)नारायण टोगस सहायक पुलिस अधीक्षक दक्षिण वृत्त हर्षवद्र्धन अग्रवाल और अन्य की टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों की गहनता से छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज देखकर संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया। विशेष टीम में आदर्श नगर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षख विजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुनील, विनोद, अनिता, करतार और गिरजा शंकर शामिल थे।

Read More: RPSC: वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी की काउंसलिंग 19 से

इन्हें किया गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि नौशोमिया का पुलस नाजिरा की गली कोलवाली जिला टोंक निवासी ललित (23) पुत्र राजेंद्र सोगरा और उसके साथ हनुमान मंदिर के पास श्मशान रोड डीसा गुजरात निवासी तरुण सोलंकी (19) पुत्र कैलाशचंद को गिरफ्तार किया गया है। ललित गिरोह का मुख्य सरगना है। दोनों मौजुदा समय परबतपुरा आदर्श नगर में किराए के मकान में अलग-अलग रहते हैं। दोनों दिन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सूने मकानों की रैकी करते थे। रात में मौका पाते ही कीमती जेवरात, नकदी उड़ाने की वारदात अंजाम देते थे।

Read More: आखिर क्या हुआ ऐसा कि मां की मौत के दूसरे दिन ही बेटे को लगानी पड़ी फांसी

कबूली ये वह वारदात..
-24 जून को आदर्श नगर विज्ञान नगर में राजकुमार जाटव के मकान का ताला तोडकऱ एलईडी और नकदी चोरी
-3 से 8 अक्टूबर के दौरान आदर्शनगर विज्ञान नगर में महेश चंद शर्मा के मकान से जेवरात और नकदी चोरी
-14 नवंबर को आदर्श नगर विज्ञान नगर में गली नंबर चार स्थित महादेव नाथ योगी के मकान से जेवरात और नकदी चोरी -29 अक्टूबर से 12 नवंबर के दौरान कपिल नगर रामगंज में अनिता पत्नी प्रेम सिंह परिहार के मकान में चोरी
-29 नवंबर से 4 दिसंबर के दौरान सुभाष नगर रामगंज में किशन सिंह पंवार के मकान में चोरी