30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Security: अचानक हथियार लेकर पहुंचे कमांडो, लोगों के उड़ गए होश
Play video

Security: अचानक हथियार लेकर पहुंचे कमांडो, लोगों के उड़ गए होश

बैठने की व्यवस्था और आसपास के इलाकों की जांच की। साथ ही मैदान से जुड़े लोगों से बातचीत भी की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 14 Dec 2019, 9:06 AM IST

अजमेर.

आपात सहायता दल (इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम) ने पटेल मैदान का आकस्मिक निरीक्षण (inspection) किया। टीम ने 26 जनवरी की तैयारियों के मद्देनजर मैदान के विभिन्न प्रवेश द्वार (entry point) , मुख्य पवेलियन, स्टेडियम में बैठने की व्यवस्था और आसपास के इलाकों की जांच की। साथ ही मैदान से जुड़े लोगों से बातचीत भी की।

Read More: Patrika Sting: महिला थाने की बत्ती और कोतवाली थाने का मेनगेट मिला बंद

आपात सहायता दल (emergency responce team) की टीम दोपहर करीब 2 बजे पटेल मैदान पहुंची। इसमें हथियारबंद जवान शामिल थे। टीम ने मैदान में प्रवेश और निकासी के लिए बने चारों गेट देखे। साथ ही आजाद पार्क की तरफ खुलने वाले गेट और आसपास के इलाकों की गहन पड़ताल (search) की।
टीम ने मुख्य पवेलियन, स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए बनी सीढिय़ां, बास्केटबाल कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग के आसपास के इलाकों की जांच (deep inspection) की। मैदान का भी जवानों ने अलग-अलग एंगल से निरीक्षण किया। टीम ने मैदान के आसपास बने भवनों के बारे में भी जानकारी ली।

Read More: नए साल की पहली तिमाही तक तैयार हो जाएगा आरओबी

वार्षिक निरीक्षण या 26 जनवरी की तैयारी!
ईआरटी टीम के दौरे को सालाना निरीक्षण बताया गया है। लेकिन अधिकृत सूत्रों ने इसे 26 जनवरी (republic day) को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी बताया है। हालांकि गणतंत्र दिवस में अभी डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त है। फिर भी जिला प्रशासन और पुलिस ने अंदरूनी स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Read More: वीडियोग्राफी कराई, कागजात किए तलब

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री नकवी आएंगे अजमेर

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अजमेर आएंगे। वे ख्वाजा मॉडल स्कूल के 25 वें वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। ख्वाजा मॉडल स्कूल का इस बार रजत जयंती वर्ष भी है। इसके चलते दरगाह कमेटी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को वार्षिकोत्सव में आने का निमंत्रण दिया है। इसे नकवी ने सिद्धांतत: इसे स्वीकार कर लिया है। नकवी श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटेंगे।

Read More: अजमेर जिले की इस स्कूल में छलकते है जाम