30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल की पहली तिमाही तक तैयार हो जाएगा आरओबी

-दिन रात चल रहा है निर्माण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 12 Dec 2019, 1:58 AM IST

नए साल की पहली तिमाही तक तैयार हो जाएगा आरओबी

नए साल की पहली तिमाही तक तैयार हो जाएगा आरओबी

मदनगंज-किशनगढ़. जयपुर रोड की ओर बन रहे आरओबी का निर्माण नए साल की पहली तिमाही तक पूरा हो जाएगा। इसके टै्रक के ऊपर वाले हिस्से पर लगने वाले मेटर ब्लॉक का निर्माण किया जा चुका है। वहीं अजमेर और जयपुर की ओर स्थित भुजा पर भी कार्य जारी है। ब्रिज का कार्य मई माह से शुरू हुआ था। शुरूआत में पुराने ढांचे को गिराया गया। आरओबी का निर्माण तीन हिस्सों से किया जा रहा है। इसमें अजमेर की ओर से आने वाली भुजा, जयपुर की ओर वाली भुजा और मध्य में ट्रैक के ऊपर वाले हिस्से का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल दीवारों और खम्बों की मोटाई बढ़ाई जा रही है। दीवारों और खम्बों के चारों ओर सरिए लगाकर उनमें कंकरीट भरा जा रहा है।

इसलिए जल्दी पूरा होगा निर्माण
खंभे के निर्माण के बाद टैक के ऊपर वाले हिस्से पर लोहे के बने सांचे लगाए जाएंगे। इन सांचों में कंकरीट भरा जाएगा। ढांचे पहले से तैयार करने के कारण आरओबी का निर्माण जल्दी पूरा हो रहा है।

सैकड़ों क्यूबिक कंकरीट और सीमेन्ट
पहले सरियों से ब्रिज का ढांचा बनाया जाता है। उसके बाद खम्बों में अजमेर में कंपनी के प्लांट में विशेष रूप से तैयार कंकरीट भरी जाती है। मशीनों से कंकरीट को ऊपर की ओर पंप किया जाता है।

डेढ़ मीटर ऊंचाई बढ़ाई

आरओबी की ऊंचाई को करीब डेढ मीटर तक बढ़ाया जा रहा है। इसके चलते आरओबी के नीचे से बड़े-कंटेनर रखकर ले जाने वाली मालगाडिय़ां भी जा सकेंगी।
दुर्घटना की भेंट चढ़ चुका है गौवंश

बारिश के दौरान मलबे के चलते रास्ता अवरूद्ध था, इससे गौवंश ट्रैक के ऊपर चला गया था। इसके चलते कई गाय मर गई थी।