30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियोग्राफी कराई, कागजात किए तलब

-नगर परिषद आयुक्त ने की जांच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 12 Dec 2019, 1:51 AM IST

वीडियोग्राफी कराई, कागजात किए तलब

वीडियोग्राफी कराई, कागजात किए तलब


मदनगंज-किशनगढ़.नगर परिषद की ओर से मंगलवार को सब्जीमंडी क्षेत्र में विभिन्न दुकानों और कॉम्प्लेक्स का जायजा लिया। इस दौरान एक कॉम्प्लेक्स में बेसमेन्ट में दुकानें मिली। वहां दुकानों के मुकाबले पार्किंग का स्थान नहीं मिला। नगर परिषद आयुक्त विकास कुमावत ने सब्जी मंडी में बडज़ात्या कॉम्प्लेक्स, चंद्रप्रभु कॉम्प्लेक्स सहित बाजार का जायजा लिला। इस दौरान एक कॉम्प्लेक्स में बेसमेन्ट में दुकाने बनी हुई मिली। आयुक्त ने कॉम्प्लेक्स से संबंधित कागजात मंगवाए उनकी जांच की। इसी तरह अन्य कॉम्प्लेक्स में बेसमेन्ट में पानी भरा हुआ मिला। वहीं कॉम्प्लेक्स में कोचिंग सेन्टर भी संचालित किया जा रहा था। आयुक्त ने कोचिंग सेन्टर की भी जांच की। इस दौरान छत पर भी निर्माण मिला। जिसका प्रयोग बच्चों को पढ़ाने के लिए किए जाने की बात सामने आई। इस दौरान कई खामियां सामने आई।

-ठेले अंदर, बिक्री बाहर

सब्जी विक्रेताओं के लिए आवंटित स्थानों पर ठेले मिले। सब्जी विक्रेता बाजार के बीच में सब्जी बेचते मिले। इस पर आयुक्त ने उन्हें आवंटित स्थान पर सब्जी बेचने की हिदायत दी। आयुक्त ने स्टैण्ड की वीडियोग्राफी कराई।

-दुकानदारों को दी हिदायत
आयुक्त कुमावत ने दुकानदारों को बाहर सामान नहीं रखने और नालियों के ऊपर से सामान हटाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को विधायक सुरेश टांक ने मुख्य बाजारों में आग लगने पर फायर ब्रिगेड पहुंचने का रियलिटी चैक किया था। इस दौरान कई खामियां सामने तो आई ही थी। अवैध निर्माण और दुकानों के काफी आगे सामान रखने के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके तक देर से पहुंची थी।