30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smart city ajmer : प्रसिद्ध खाद्य व्यंजन मिलेंगे एक छत के नीचे

स्मार्टसिटी परियोजना केतहत बनेगा फूडकोर्टअरबन हाट में1.71 करोड़ से बनेगी 15 दुकानें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 14 Dec 2019, 12:13 PM IST

Smart city ajmer : प्रसिद्ध खाद्य व्यंजन मिलेंगे एक छत के नीचे

Smart city ajmer : प्रसिद्ध खाद्य व्यंजन मिलेंगे एक छत के नीचे

हिमांशु धवल

अजमेर. शहर के वैशाली नगर स्थित अरबन हाट बाजार में एक ही छत के नीचे जिले के प्रसिद्ध व्यंजन मिलेंगे। इसके लिए शीघ्र ही काम शुरू होगा। इस कार्य को पूरा होने में 9 महीने लगेंगे।

अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत वैशाली नगर स्थित अरबन हाट में फूडकोर्ट बनाया जा रहा है। इसमें 10 गुणा 15 फीट की 15 दुकानों का निर्माण होगा। यह निर्माण अरबन हाट में खाली जगह में करवाया जाएगा। दीवार के पास दुकानों का निर्माण होगा और बीच में 60-70 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। यह लोग खाद्य व्यंजन लेकर परिवार के साथ लुत्फ उठा सकेंगे। इस पर करीब 1.71 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस कार्य को पूरा होने में 9 माह का समय लगेगा। इसमें जिले का कोई भी व्यक्ति दुकान लेकर अपने व्यंजन की ब्रिकी कर सकेंगे। इससे शहरवासियों को जिले के प्रसिद्ध व्यंजन एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे।

जिले के व्यंजन मिलेंगे यहां

शहरवासियों को फूडकोर्ट में जिले के प्रसिद्ध व्यंजन खाने को मिलेंगे। स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के तहत 15 दुकानें बनाई जाएगी। दुकानों के निर्माण के बाद यह उद्योग विभाग को सौंप दी जाएगी। दुकानों के लिए टेण्डर किए जाएंगे।

यह मिलेंगी सुविधाएं

- 10 गुणा 15 फीट की 15 दुकानें बनेगी।

- आर्किटेक्चरल एलिमेंट लगाए जाएंगे।

- पाथ-वे का निर्माण होगा व आकर्षक लाइटें लगाई जाएगी।

- बैठने की उत्तम व्यवस्था प्रस्तावित है।

Read More : Zila parisad ajmer : पांच साल का कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख दूंगी

Read More : इन्द्रदेव ने बरसाई थी रहमत, अब ‘सोना’ उगलेगी धरती

इनका कहना है

स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के तहत अरबन हाट बाजार में फूड कोर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी होगा। यहां जिले के प्रसिद्ध व्यंजन मिलेंगे।

चिन्मयी गोपाल, एसीईओ स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट