अजमेर

डीजीपी की रडार पर पुलिस अफसर, अब लेंगे तगड़ा एक्शन

अवांछनीय गतिविधियों में लिप्तता के मामले में आमजन पुलिसकर्मियों-अधिकारियों की शिकायत दे सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2020, 9:43 AM IST
police officers
police officers

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

पुलिसकर्मियों-अधिकारियों की अपराधियों के साथ मिलीभगत और विभिन्न अवांछनीय गतिविधियों में लिप्तता के मामले में आमजन पुलिसकर्मियों-अधिकारियों की शिकायत (grievance) दे सकेंगे। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी रेंज और जिला पुलिस कार्यालयों में वॉट्सएप नंबर और ई-मेल जारी किए हैं।

प्रदेश में पुलिसकर्मियों (police cops) और अधिकारियों (officers) की अपराधियों के साथ लिप्तता के कई मामले सामने आ चुके हैं। खासतौर पर गैंगस्टर आनंदपाल सिंह (gangster anandpal singh) के फरारी में पुलिस कमांडो और उसके साथी लिप्त थे। बीते साल अलवर के बहरोड़ थाने पर गोलियों की बौछार कर कुख्यात पपला गुर्जर (gangster papla gurjar) अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जेल में हार्डकोर और अन्य अपराधियों के नेटवर्क चलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

जेलों में बेरोकटोक मोबाइल (mobile), सिमकार्ड (simcard) पहुंचने की घटनाएं (incidents) भी उजागर हो रही हैं। पुलिस मुख्यालय हुआ गंभीरकई पुलिसकर्मियों-अधिकारियों की अपराधियों से सांठगांठ के बढ़ते प्रकरणों पर पुलिस मुख्यालय (PHQ) गंभीर है। पुलिस महानिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह यादव ने सभी रेंज और जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वॉट्सएप नंबर और ई-मेल जारी किए हैं।

इसमें आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की शिकायत की जा सकेगी। अजमेर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के वॉट्सएप नंबर 8764501201 और जीआरपी रेंज अजमेर के नंबर 8764538201 हैं।

कड़ाके की सर्दी, जनवरी में ठिठुर रहा अजमेर

जनवरी में कड़ाके की सर्दी कायम है। मंगलवार को मौसम सुबह से सर्द बना हुआ है। सुर्ख धूप के बावजूद गलन का असर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार के मुकाबले पारे में 0.5 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई है।

Published on: