अजमेर

Illegal Drugs: अजमेर में नशे का जहरीला कारोबार, ड्रग्स देखकर हिली पुलिस

गोवलिया में दबिश देकर तीन आरोपी गिरफ्तार। ट्रेक्टर सहित विदेशी पिस्टल और कारतूस भी बरामद।
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2020, 11:07 AM IST
illegal drug deal
illegal drug deal

अजमेर/बांदनवाड़ा.

जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की रोकथाम के तहत ग्राम गोवलिया में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम गोवलिया में मकान पर दबिश देकर 487 किलो डोडा-पोस्त और 2.920 किलोग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। जबकि घटना में लिप्त अन्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मादक पदार्थ के अलावा नकदी, विदेशी पिस्टल और ट्रेक्टर भी जब्त किया।

जिला पुलिस की स्पेशल टीम को गोवलिया में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। टीम ने गोवलिया चौराहा पर रणजीत सिंह पुत्र छोटूसिंह रावत के मकान की घेराबंदी की। यहां 487 किलो ग्राम डोडा-पोस्त और 2.920 किलोग्राम अफीम बरामद की। विदेशी पिस्टल-कारतूस भी बरामदपुलिस ने आरोपियों से मादक पदार्थ सहित 17.50 लाख रुपए की नकदी पकड़ी। पुलिस ने रणजीत सिंह के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान विदेशी पिस्टल और सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए। इसके अलावा तस्करी में लिप्त ट्रेक्टर भी जब्त किया। पुलिस एनडीपीएस और आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।

यह चढ़े हत्थे
पुलिस ने सवाईपुरा निवासी सांवरलाल (24) पुत्र सियाराम गुर्जर, जोरावरपुरा निवासी कालू (20) पुत्र छगना, गोवलिया निवासी भवानी सिंह उर्फ भानु (22) पुत्र छोटूसिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी रणजीत सिंह और अन्य की तलाश जारी है। टीम में भिनाया थानाधिकारी धर्मपालसिंह, एएसआई विनोद कुमार, मनमोहन, दिलदारसिंह, शंकरलाल, ऊषा, जगमाल दायमा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू, मनोहर, जोगेंद्र सिंह ,सीताराम और हिम्मत शामिल थे।

पकड़ी थी एमडी ड्रग
एटीएस जयपुर की टीम ने बीते साल 20 दिसंबर को लोहाखान इलाके में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। टीम ने छापा मारकर चार किलो एमडी ड्रग का जखीरा पकड़ा था। अजमेर में मादक पदार्थों की खेप पहुंचने की सूचना लगातार एटीएस के पास थी। मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर एटीएस-एसओजी की नजरें पूरे अजमेर जिले पर है।

Updated on:
5 Jan 2020, 11:07 AM IST
Published on: