30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के लिए खुशखबर : मूंग व मूंगफली के 130 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा बढ़ाई

-प्रदेश में 16 जिलों के 17 हजार 787 किसान होंगे लाभान्वित-4 जनवरी से पंजीयन करा सकेंगे किसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 3 Jan 2020, 12:18 AM IST

ramganjmandi, kota

ramganjmandi dhaniya mandi

अजमेर/जयपुर.
मूंग एवं मूंगफली के अधिक उत्पादन के चलते सरकार ने 130 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन की सीमा को 10 प्रतिशत और बढ़ा दिया है। प्रमुख शासन सचिव नरेशपाल गंगवार ने बताया कि अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, दौसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, सीकर, टोंक, झुंझुनूं एवं जैसलमेर जिलों में क्रय केन्द्र की क्षमता के अनुसार कुछ केन्द्रों पर पंजीयन पूरा हो चुका है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार से इन जिलों में पंजीयन फिर से शुरू होगा। जालोर एवं दौसा केन्द्रों पर केवल मूंगफली एवं शेष 14 जिलों में किसान मूंग एवं मूंगफली दोनों का पंजीयन करा सकेंगे। इसमें मूंग के 88 केन्द्रों पर 11 हजार 708 तथा मूंगफली के 42 केन्द्रों पर 6 हजार 79 किसानों का पंजीयन होगा। इस निर्णय से मूंग एवं मूंगफली के 130 केन्द्रों पर 17 हजार 787 किसानों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 328 खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 2 लाख 55 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग, उडद, सोयाबीन एवं मूंगफली के लिए पंजीयन कराया है। मूंग के लिए 1 लाख 32 हजार 260 किसानों ने पंजीयन कराया है।

प्रबंध निदेशक राजफैड़ सुषमा अरोड़ा ने बताया कि राज्य में 228 केन्द्रों पर 31 दिसम्बर तक 1 लाख 13 हजार 897 किसानों से 2 लाख 24 हजार 577 मीट्रिक टन की मूंग एवं मूंगफली की खरीद हो चुकी है। इसकी राशि 1376.08 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि 94 हजार 014 किसानों को 1137.52 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि किसानों को शीघ्र भुगतान हो इसके लिए वेयर हाउस ई-रिसिप्ट सेवा शुरू की गई है। किसान के उपज बेचान करने के 4 दिन के भीतर ही भुगतान सीधा उसके खाते में हो रहा है। उन्होंने बताया कि मूंग के लिए 1 लाख 6 हजार 919 व मूंगफली के लिए 69 हजार 426 किसानों को तारीख आवंटित की जा चुकी है।


उन्होंने बताया कि 31 दिसम्बर तक 67 हजार 758 किसानों से 838.02 करोड़ रुपए का 1 लाख 18 हजार 868 मीट्रिक टन मूंग एवं 33 हजार 994 किसानों से 538.06 करोड़ रुपए मूल्य की 1 लाख 05 हजार 709 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद की जा चुकी है।