अजमेर

Inspection: रोडवेज सीएमडी ने पूछा ऐसा सवाल, जवाब ढूंढते फिर अफसर

किया रोडवेज अध्यक्ष ने अजमेर केंद्रीय बस स्टेशन का निरीक्षण।
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2020, 4:30 PM IST
roadways inspection
roadways inspection

अजमेर. रोडवेज अध्यक्ष रवि शंकर श्रीवास्तव (ravi shankar shrivastava) ने केंद्रीय बस स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड (bus stand) की सफाई सहित तीनों डिपो के अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। श्रीवास्तव ने अफसरों से कुछ ऐसे सवाल भी पूछे, जिसका वे तत्काल जवाब नहीं से सके।

श्रीवास्तव नियमित निरीक्षण (regular inspection) के लिए केंद्रीय बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म पर बसों की पार्र्किंग और सफाई व्यवस्था को देखा। इसके बाद वे नई ऑनलाइन ई-मित्र मशीन (online e-mitra) देखने पहुंचे। श्रीवास्तव ने अजमेर, अजयमेरू और सीबीएस डिपो का निरीक्षण भी किया। रोडवेज अध्यक्ष (roadways chairman) ने अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने बसों की आवाजाही, ईटीएम, कंप्यूटर दक्षता, प्रशिक्षण और अन्य के बारे में जानकारी ली।

क्यों रखा है कंडम सामान
रोडवेज अध्यक्ष ने स्टोर (store) और अन्य स्थानों (places) पर कंडम सामान देखकर अधिकारियों से कारण पूछा। एकबारगी तो अधिकारी कुछ जवाब नहीं दे पाए। फिर श्रीवास्तव ने कहा कि ये कंडम सामान यहां से तुरंत हटाएं। तत्काल मुख्यालय भेजें या उच्च स्तरीय निविदा (tender) आमंत्रित कर उसका निस्तारण करें। उन्होंने तीनों डिपो में फाइल-रिकॉर्ड (file record) का भी उचित निस्तारण करने को कहा।

पहले ही चमकाए प्लेटफार्म
श्रीवास्वत के आने से पहले अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्लेटफार्म (platform) की धुलाई और पोचे लगा दिए गए। रोडवेज बस स्टैंड पर कई बार झाड़ू (swipe) भी लगाई गई। ड्राइवर (driver), कंडक्टर (conductor) और कई कर्मचारी ड्रेस में नजर आए।

मर्डर मिस्ट्री-यूं देता रहा नर्सिंग स्टूडेंट को फेसबुक पर धोखा

अजमेर की नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में क्लाक टावर थाना पुलिस की छानबीन जारी है। इसमें देवली-टोंक के किसी व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर गुमराह करने का तथ्य भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस गहन जांच में जुटी है। रेलवे कॉलोनी सवाई माधोपुर में एक युवती की लाश मिली थी। युवती अजमेर के नर्सिंग कॉलेज से जीएनएम का कार्से कर रही थी। वह 2 जनवरी से गल्र्स हॉस्टल से लापता थी।

Updated on:
8 Jan 2020, 4:30 PM IST
Published on: