30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Online Fraud: हैकर्स ने पहले फंसाया जाल में, फिर खाते से उड़ाई रकम

उनके मोबाइल पर एसएमएस आया, जिसमें पेटीएम खाता सस्पेंड होने की जानकारी दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 7 Jan 2020, 4:04 PM IST

hacking case in ajmer

hacking case in ajmer

अजमेर. शहर में ऑनलाइन ठगी (online theft) का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। ठगों ने सेवानिवृत्त अधिकारी के क्रेडिट और डेबिट कार्ड को हैक कर दो बैंक खातों (bank accounts) से 45 हजार रुपए उड़ा लिए। इस मामले में क्लाक टावर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

Read More: Train Schedule Change : ट्रेन यात्रा टिकट बुक करने से पहले जान लें नया टाइम टेबल

आंतेड़ छतरी योजना में रहने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी भागु इसरानी ने बताया ने शिकायत में बताया कि उनके पास पेटीएम खाता है। पेटीएम एप पर केवाईसी (KYC) अपडेट नहीं होने का मैसेज आया। इसमें पेटीएम प्रतिनिधि के घर आकर केवाईसी अपडेट करना का विकल्प था। लिहाजा उन्होंने 2 जनवरी को प्रतिनिधि घर बुलाने का ऑप्शन (option) भर दिया। निर्धारित तिथि पर प्रतिनिधि नहीं आया। 5 जनवरी को उनके मोबाइल पर एसएमएस (SMS on Mobile) आया, जिसमें पेटीएम खाता सस्पेंड होने की जानकारी दी गई।

Read More: Republic Day: चप्पे-चप्पे पर रहेगी अजमेर पुलिस की नजर

हैकर ने यूं फंसाया जाल में
इसरानी ने बताया कि उन्होंने मोबाइल नंबर 9861517299 पर संपर्क किया। उन्हें टोल फ्री नंबर से केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। कॉलर उन्हें स्टेप बताकर जरूरी जानकारियां अपडेट कराई। साथ ही डेबिट कार्ड से 1 रुपया ट्रांसफर कर पेटीएम खाता (PAYTM Account) जोडऩे को कहा। उन्होंने एसबीआई के डेबिट कार्ड से 1 रुपए ट्रांसफर कर दिया। कुछ देर में कॉलर ने कहा कि एसबीआई डेबिट कार्ड से केवाईसी पूरी नहीं हो रही है। आप किसी अन्य कार्ड से पेटीएम खाते में 10 रुपए ट्रांसफर करें। इस पर उन्होंने पीएनबी के डेबिट कार्ड से 10 रुपए ट्रांसफर कर दिए।

Read More: Alert: अब सिर्फ पढ़ाई..स्टूडेंट रहेंगे इन एग्जाम में बिजी

क्रेडिट-डेबिट कार्ड से उड़े रुपए
ऑनलाइन जानकारियां भरने के तत्काल बाद 5 जनवरी को उनके एसबीआई कार्ड (sbi card) से चार बार 5-5 हजार निकल गए। इसके बाद उनके पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड (pnb credit card) से तीन बार में 10 हजार, 9999, 5 हजार रुपए निकल गए। दोनों कार्ड से रुपए निकलने के मोबाइल पर मैसेज आते ही उन्हें गड़बड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने तत्काल दोनों बैंक से कार्ड ब्लॉक कराए। उनके पेटीएम खाते से किसी एच. खातून (7074963172) को 28 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए।

Read More: 2 दिन से अजमेर के Girls Hostel से लापता थी युवती, परिजन कर रहे थे तलाश