29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Online Fraud : ऑनलाइन ठग कर हैं एकाउन्ट साफ

Online Fraud :अजमेर में बढ़ गया है ठगी का कारोबार। पुलिस के सामने चुनौती बनती जा रही है ऑनलाइन ठगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 17 Jul 2019, 6:33 AM IST

online fruad in ajmer

online fruad in ajmer

अजमेर

शहर में ऑनलाइन ठगी (Online Fraud ) लगातार जारी है। ऑनलाइन कारोबार करने वाली कम्पनी सामान की डिलीवरी करने के बजाय ऑनलाइन पेमेंट हड़प कर गई। इसको लेकर दरगाह थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरावगी मोहल्ले निवासी महिला ने पिछले दिनों ऑनलाइन कारोबार (online business) करने वाली निजी कम्पनी से सामान ऑर्डर किया था। इसकी एवज में महिला ने कम्पनी के खाते में पेटीएम से ऑनलाइन पेमेंट (Online thagi)कर दिया। कई दिन बीतने के बाद भी सामान की डिलीवरी नहीं मिली। महिला ने कई बार टोल फ्री नंबर पर फोन किए, पर कोई जवाब नहीं मिला। इस मामले में ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है।

read more: दरगाह में गंदा पानी पीने को मजबूर जायरीन

पहले हुए ये मामले...

-22 जून को निजी कम्पनी के कारिंदों ने एक युवक को टूर एन्ड ट्रेवल कम्पनी चलाने का ऑफर देकर देकर ठगी की थी। ठगों ने शातिराना अंदाज में पिन नंबर हासिल कर युवक के क्रेडिट कार्ड (credit card)से 1 लाख पांच हजार रुपए निकाल लिए थे।

-29 जून को कायस्थ मोहल्ला निवासी व्यक्ति के यूको बैंक स्थित खाते से ठगों ने 50 हजार रुपए उड़ा लिए थे। ठगों ने पहले दो ट्रांजिक्शन में चालीस हजार और तीसरे ट्रांजिक्शन (online trnsiction) में 10 हजार रुपए निकाले। तीनों बार रुपए की निकासी हुई पर उसके मोबाइल पर एसएमएस नहीं आया।

read more: Crime : पता पूछने के बहाने रोका और 50 तोले सोने के जेवर ले गए